ब्रेस्‍ट पर जब उगें बाल तो घबराएं नहीं

BreastSelfAware.jpg

किशोरावस्‍था में जब लड़कियों के स्‍तन का विकास होता है तो उसके साथ उस पर कुछ बाल भी उग आते हैं। लड़कियां इसे लेकर कई बार असमंजस में पड़ जाती हैं, डर जाती हैं और चिंतातुर हो जाती हैं, लेकिन यह बेहद सामान्‍य है। लगभग सभी लड़कियों के स्तनों के बीच, निप्‍पल पर या उसके आस पास बहुत हल्के एक दो बाल उग आते हैं। ये बाल घुंघराले भी हो सकते हैं। ऐसा शरीर में होने वाले हार्मोनल बदलाव की वजह से होता है।

कैसे निपटे इन बालों से
यदि स्‍तन पर एक-दो बाल हों तो इन्‍हें चिमटी से निकाल सकती हैं। लेकिन इससे पहले चिमटी को संक्रमण रहित कर लें। चिमटी को स्पिरिट, सेवलॉन या डेटॉल से धो लें, फिर इस्तेमाल करें। त्वचा को भी संक्रमण से बचाने के लिए स्पिरिट, डेटॉल या स्पिरिट से पोंछ सकती हैं।  त्वचा को नर्म या मुलायम रखने के लिए मोश्‍चराइजर या बॉडी लोशन लगा सकती हैं।

ज्‍यादा बाल होने पर वैक्सिंग करें
यदि किसी लड़की के स्‍तन पर ज्यादा बाल हों तो वे वैक्सिंग भी करा सकती हैं। घर में ही बाल साफ करने के लिए हेयर रिमूविंग क्रीम का इस्‍तेमाल कर सकते हैं। वैसे वैक्स करने से त्वचा जल सकती, इसलिए शिल्‍की हेयर रिमूविंग क्रीम का ही इस्‍तेमाल करें।

इसके बाद त्वचा को अच्छी तरह रगड़ कर साफ़ करें, नहीं तो त्वचा के नीचे बाल (इन ग्रोन बाल) बढ़ना शुरु हो जाएगा। वैसे तो बाल साफ़ करने की क्रीम से भी जलन हो सकती है, इसलिए स्तनों जैसी संवेदनशील जगह पर इसका इस्तेमाल करने से पहले, एक छोटे जगह पर इस क्रीम का असर जाँच कर लेना चाहिए।

शेविंग करने से बचें
शेव करने से बचें, क्‍योंकि शेविंग करने से त्वचा के नीचे बाल (इन ग्रोन बाल) बढ़ना शुरु हो सकते हैं।