गर्भपात अपने साथ लेकर आती हैं मानसिक बीमारियां

AfterAbortion.jpg

गर्भपात कराने वाली महिलाओं में मानसिक स्वास्थ्य समस्याएं होने की आशंका अन्य महिलाओं के मुकाबले ज्यादा होती है। ब्रिटिश जर्नल ऑफ साइकाइट्री में प्रकाशित शोध के मुताबिक मानसिक समस्याओं के दस मामलों में से एक मामला गर्भपात की वजह से होता है।

ब्रिटिश अखबार डेली मेल में प्रकाशित रिपोर्ट के मुताबिक गर्भपात से शराब की लत, मादक पदार्थो के सेवन की लत और खुदकुशी की आशंका बढ़ जाती है। यह शोध 22 अलग-अलग परियोजनाओं पर आधारित था। इसमें आठ लाख सत्तर हजार से अधिक महिलाओं के अनुभव शामिल थे। इन महिलाओं में डेढ़ लाख से अधिक गर्भपात करा चुकी थीं।

रिपोर्ट के मुताबिक गर्भपात से गुजरने वाली महिलाओं में मानसिक बीमारियां होने का खतरा 81 फीसदी बढ़ जाता है। प्रमुख शोधकर्ता प्रिसेलिया कोलमेन के मुताबिक गर्भपात के बाद के तनाव से गुजर रही महिला के साथ बातचीत करके उनके तनाव को कम किया जा सकता है।

साभार: एजेंसी