गर्भवती होते ही महिलाओं में बढ़ जाता है उच्च रक्तचाप!

Dadadev.JPG

नई दिल्ली। दिल्ली सरकार के एक मात्र प्रसूति अस्पताल दादादेव मातृ एवं शिशु अस्पताल में प्रसव के लिए बड़ी संख्या में आनी वाली गर्भवती महिलाएं मधुमेह व उच्च रक्तचाप से पीड़ित हैं। महज 22 से 24 साल की pregnant women भी उच्च रक्तचाप की शिकार हो कर इलाज के लिए आ रही हैं। इसमें एक बड़ा कारण गर्भ ठहरने का तनाव है। प्रसव के बाद भी कई महिलाएं इससे उबर नहीं पाती हैं।

गर्भ ठहरते ही उभर आता है तनाव
डाबड़ी स्थित दादादेव मातृ एवं शिशु अस्पताल के चिकित्सा अधीक्षक डॉ॰ विजय कुमार कदम के मुताबिक इस अस्पताल में छह हज़ार से अधिक प्रसव हो चुके हैं। pregnant women के स्वास्थ्य जांच में उनके diabetes व hipertension से पीड़ित होने के मामले अक्सर सामने आते हैं। कामकाजी महिलाओं में उच्च रक्तचाप के मामले गृहणियों की अपेक्षा कहीं अधिक पाई जाती है। अक्सर देखा गया है कि जिन महिलाओं में तनाव के लक्षण मौजूद होते हैं, उनमें गर्भ ठहरते ही यह उभर कर सामने आ जाते हैं। गर्भवती होने के बाद ऐसी महिलाएं उक्तचाप की शिकार हो जाती हैं, जिसकी सबसे बड़ी वजह तनाव है। प्रसव के बाद कई महिलाओं में रक्तचाप सामान्य भी हो जाता है और कईयों में यह लगातार बना रहता है।

कामकाजी महिलाएं तनाव की अधिक शिकार
डॉ॰ विजय कुमार कदम के अनुसार, कामकाजी महिलाओं पर कार्यस्थल और घर का दोहरा दबाव पड़ता है, जिस कारण गर्भ ठहरने के बाद वह तनाव की शिकार हो जाती हैं। यदि 100 गृहणी गर्भवती महिलाएं इलाज के लिए आती तो उसमें जहां 10 को उच्च रक्तचाप होता है, वहीं working women की संख्या 20 से 30 तक होती है। जीवनशैली बदलकर इसे कम किया जा सकता है।

Diabetes पीडि़त महिलाओं के बच्‍चों में इसकी संभावना अधिक
डॉ॰ कदम के अनुसार, मधुमेह से पीड़ित महिलाओं के होने वाले बच्चों में दो से चार गुणा तक मधुमेह का ख़तरा रहता है, इसलिए महिलाओं को हमारे यहां जीवनशैली बदलने, हरी सब्जी, सलाद आदि खाने, ध्यान-योग सभी की सलाह डॉक्टर देते हैं।

चलता है विशेष क्लिनिक
दादा देव अस्पताल के रिकॉर्ड विभाग के प्रमुख डॉ॰ राकेश चौबे के अनुसार, हमारे अस्पताल में महिलाओं के लिए उच्चरक्तचाप और मधुमेह का अलग-अलग विशेष क्लिनिक चलता है। सोमवार व बुधवार को चलने वाली मधुमेह क्लिनिक में प्रति माह 150 से 200 मरीज आते हैं, वहीं उच्च रक्तचाप के क्लिनिक में भी 100 से 150 मरीज आते हैं।