महिलाएं साबित होती हैं बेहद खतरनाक बॉस

Womenbosses.jpg

महिलाएं बेहद खतरनाक बॉस साबित हो रही हैं। ब्रिटिश में हुए एक अध्‍ययन के मुताबिक महिला बॉस (women bosses) हर काम में पूर्णता चाहती हैं और छोटी छोटी बातों पर भी बहुत ध्‍यान देती हैं। कार्यस्‍थल पर महत्‍वपूर्ण पदों पर महिलाओं की बढती संख्‍या के साथ उनके सहकर्मियों व कर्मचारियों के लिए मुकिश्‍लें खडी होने लगी हैं।

ब्रिटिश एसासिएशन ऑफ एंगर मैनेजमेंट के एक सर्वेक्षण के अनुसार, महिला अधिकारियों का पांचवां हिस्‍सा स्‍वीकार करता है कि वे कार्यस्‍थल पर चिल्‍लाती हैं और अपशब्‍दों का प्रयोग करती हैं। 10 फीसदी महिला कार्यकारी अधिकारी मानती हैं कि कार्यस्‍थल पर गलती होने पर वे साथियों को इसके लिए दोषी ठहराती हैं।

सर्वे में शामिल 90 फीसदी महिलाओं ने माना कि ऊंचे पद पर पहुंचने के बाद उनमें तनाव बढा है। वहीं, 60 फीसदी महिलाएं अपने तनाव व चिडडिेपन का कारण खराब प्रबंधन को मानती हैं। एसोसिएशन के निदेशक माइक फिशर का कहना है कि करियर में ऊंची उडान भरने वाली महिलाएं मनोवैज्ञानिक परेशानियां महसूस करती हैं। वह अपने इस तनाव व गुस्‍से पर काबू नहीं रख पाती हैं।