अमेरिकी लड़कियों में तेजी से बढ़ रही है समलैंगिकता

lesbian.jpg

अमेरिका की किशोरियों में समलैंगिकता (homosexuality) तेजी से बढ़ रही है। एक शोध के मुताबिक अमेरिकी लड़कियों के बीच आपस में शारीरिक सम्बंध बनाने का चलन तेजी से बढ़ा है। समाचार पत्र 'डेली मेल' के मुताबिक युवा लड़कियों के बीच शारीरिक सम्बंध से जुड़ी गतिविधियां बीते एक दशक में तेजी से बढ़ी हैं। इसका नतीजा हुआ है कि किशोरियों के गर्भवती होने के मामलों में कमी आई है।

यूएस नेशनल सर्वे ऑफ फेमिली ग्रोथ की रिपोर्ट के मुताबिक बीते एक दशक में अमेरिकी युवाओं, विशेषकर किशोरियों की यौन पसंद में तेजी से बदलाव आया है। 2006 से 2008 के बीच जुटाए गए आंकड़ों के मुताबिक 17 वर्ष की 11 फीसदी लड़कियों का अपनी किसी साथी के साथ lesbian सम्बंध है। 2002 में यह सिर्फ पांच फीसदी था।

साभार: इंडो-एशियन न्‍यूज सर्विस