स्माइल प्लीज...आप बेहद कम मुस्कुराते हैं!

MadhuriDixitSmile.jpg

नई दिल्ली। स्माइल प्लीज...आप बेहद कम मुस्कुराते हैं। एक राष्ट्र के रूप में भारत के लोग दूसरे देशों के मुकाबले मुस्कुराने में बेहद कंजूस हैं। देश की राजधानी दिल्ली के तो 89 फीसदी लोग मानते हैं कि हम कम मुस्कुराते हैं...लेकिन इससे भी अधिक लोग इसमें भरोसा करते हैं कि यदि वे मुस्कुराएंगे तो बेहद मुश्किल हालात से भी बाहल निकल आएंगे। आपकी मुस्कुराहट की क़ीमत समझकर ही धक-धक गर्ल माधुरी दीक्षित आपके लिए स्माइल ऑफिसर बनी हैं। वो कहती हैं कि हम भारतीयों की मुस्कान बहुत अच्छी है...तो फिर मुस्कुराइए...आपकी मुस्कान बेहद क़ीमती है।


ओरल बी स्माइल इंडिया मूवमेंट की चीफ स्माइल ऑफिसर के रूप में माधुरी दीक्षित ने स्माइल इंडिया आंदोलन की शुरुआत करते हुए देश  भर के 10 हज़ार दांतों के डॉक्टर से गठजोड किया है। इसका मकसद सवा अरब की आबादी वाले इस देश में मुस्कान बिखेरना है। इस आंदोलन की शुरुआत दिल्ली के मौलाना आजाद डेंटल कॉलेज से हुई। माधुरी कहती हैं, अमेरिका में रहते हुए मैंने भारतीय मुस्कुराहट की कमी को शिद्दत से महसूस किया। लेकिन ओरल बी स्माइल सर्वे के नतीजों ने मुझे चौंकाया कि यहां के लोग भी मुस्कुराने से हिचकते हैं। संभव है इसका एक कारण उनके मुंह के हाइजीन की समस्‍या हो। 

एसी निलसन द्वारा किए गए ओरल बी स्माइल सर्वे के मजेदार और चौंकाने वाले नतीजे: एक नज़र
* इस सर्वे में दिल्ली, मुंबई, कोलकाता व बेंगलूरू के 802 लोगों और 201 दांतों के डॉक्टरों ने हिस्सा लिया
* सर्वे के मुताबिक दिल्ली में 89 फीसदी, बेंगलूरू में 65 फीसदी, कोलकाता में 25 फीसदी व मुंबई में 19 फीसदी लोग मानते हैं कि भारत के लोग दूसरे देशों के मुकाबले कम मुस्कुराते हैं।
* दांतों के 76 फीसदी डॉक्टर मानते हैं कि ख़राब ओरल हाईजीन वाले मरीजों में मुस्कुराने की प्रवृत्ति कम होती है
*  दिल्ली के 93 व बेंगलूरू के 78 फीसदी लोगों ने कहा कि यदि वे मुस्कुराएंगे तो मुश्किल स्थिति से बाहर निकल सकते हैं।
* दिल्ली में 54 व बेंगलूरू के 65 फीसदी लोगों ने माना कि पूर्व में मुस्कुराकर टकराव ख़त्म न करने के कारण वो मित्रता खो चुके हैं
* 54 फीसदी ने माना कि वे ज्यादा मुस्कुराकर अध्ययन व अच्छा प्रदर्शन करने का दबाव झेल सकते हैं। इससे मस्तिष्क अच्छी स्थिति में रहता है
* बेंगलूरू में 79, मुंबई में 53 व दिल्ली की 44 फीसदी महिलाओं ने माना कि यदि वह ज्यादा मुस्कुरातीं तो सास का स्नेह हासिल कर सकती थीं

बेहतर कार्य स्थल के लिए मुस्कान
* 63 फीसदी कामकाजी पुरुष व 69 फीसदी कामकाजी महिलाओं ने माना कि कम मुस्कुराने के कारण वे अपने सहकर्मियों के बीच आत्मविश्वास की कमी महसूस करती हैं।
* 72 फीसदी डेंटिस्टों ने माना कि मुंह की समस्या के कारण कार्य करने की क्षमता व उत्पादकता प्रभावित होती है
* 37 फीसदी लोगों का कहना था कि कम मुस्कुराने वाले व्यक्ति के साथ काम करना बेहद असहज होता है

जीवनसाथी का प्यार पाने के लिए मुस्कुराएं
* 42 फीसदी लोगों को यह लगा कि उनकी मुस्कुराहट उनके जीवनसाथी के साथ तनाव को कम कर सकती है
* 43 फीसदी ने कहा कि वे चाहते हैं कि उनका जीवनसाथी मुस्कुराए

dental problems