अब 'रास्‍कल्‍स' नहीं करेंगे कंगना के साथ काम

RascalsMovie.jpg

'रास्कल्स' अजय देवगन और संजय दत्त अब भविष्‍य में कंगना राणावत के साथ काम नहीं करेंगे। रास्‍कल्‍स फिल्‍म की हिरोइन कंगना ने अपने नखरों से इन दोनों रासकल्‍स को बेहद नाराज कर दिया है। पिछले दिनों एक निर्माता अजय के पास फिल्म का ऑफर लेकर गया, लेकिन हीरोइन के नाम पर बात नहीं बनी। निर्माता कंगना को हीरोइन लेना चाहता था, लेकिन अजय ने रास्‍कल्‍स के कड़वे अनुभव के बाद कंगना के साथ काम करने से मना कर दिया। अलबत्‍ता उन्‍होंने सिंघम वाली हीरोइन काजल अग्रवाल का नाम सुझा दिया।

रास्कल्स के निर्माता संजय दत्‍ता हैं। इस फिल्‍म की शूटिंग के दौरान पहले कंगना ने बिकनी को लेकर हायतौबा मचाई। फिर मीडिया में अजय और संजय के बारे में फिजूल की बातें कर डाली, ‍जो इन दोनों गरम दिमाग हीरो को भड़काने के लिए काफी थी।

इस आग में घी डालने का काम कंगना ने तब किया जब बारी डबिंग की आई। कंगना ने फिल्म के निर्माता संजय दत्त को कहा कि वे डबिंग तभी करेगी जब उनकी फीस बढ़ाई जाएगी। संजय और अजय ने तय कर लिया है कि भविष्य में वे कंगना के साथ फिल्म नहीं करेंगे।