सवाल:मैं और मेरी गर्लफ्रेंड एक ही कस्बे से हैं। दोनों एक-दूसरे को बहुत प्यार करते हैं और शादी करना चाहते हैं। लड़की के मां-बाप इस प्यार के सख्त खिलाफ हैं। वे हम दोनों को जान से मारने की धमकी देते हैं। एक बार तो बेटी को कमरे में बंद कर बहुत मारापीटा भी। मै हर हाल में उससे शादी करना चाहता हूं, क्या करूं।
जवाब: आप पहले दोनों परिवार को समझाएं। नहीं मानने पर अच्छे वकील से मिलकर कोर्ट मैरिज कर लें और उनसे अलग अपना आशियाना बसा लें। प्यार में विरोध तो होता ही है। कोर्ट मैरिज की कॉपी के साथ एक आवेदन इलाके के थाना, एसपी और डीएम को भी रजिस्टर्ड भेज दें। पुलिस व प्रशासन की जानकारी में लाने पर लड़की के माता-पिता हिंसक कदम उठाने से डरेंगे। समय के साथ दोनों परिवार साथ आ जाएंगे।
सवाल: मैं देखने में बहुत दुबला-पतला हूं। क्या करूं कि देखने में थोड़ा हेल्दी और अच्दा लगूं।
जवाब: रोज सुबह दो से तीन सूखे अंजीर खाकर ऊपर से एक पाव दूध, जिसमें चीनी की जगह पिसी हुई मिश्रा मिला हो, पीएं। लगातार तीन सप्ताह तक सेवन करें फर्क पता चल जाएगा।
सवाल: sir me do mobile ka use kar raha hu to jesa ki apne kaha ki mobile ke use se spam me kami ati he to agar me mobile ko pent ke pocket me na rakhu aur upar ke poket me rakhu to koi fark padhega?
जवाब: मोबाइल तो अब जरूरी हो गया है, लेकिन इससे इतना ही बात करें जितना जरूरी है। वाइव्रेशन का असर तो पड़ता ही है। ऊपर के पॉकेट में रखना ठीक है, लेकिन अच्छा हो यदि आप अपने साथ बैग लेकर चलते हों और उसमें मोबाइल रखें। वैसे अभी सबकुछ प्रारंभिक शोध का निष्कर्ष है। देखिए आगे स्थिति और स्पष्ट होगी।







