सवाल: लंबे समय तक संभोग करने और शीघ्रपतन से छुटकारा पाने के लिए क्या करें
जवाब: वसंत कुसमाकर रस एक गोली, असगंध चूर्ण 200 मिलीग्राम, दालचीनी 125 मिलीग्राम, छोटी इलायची दो और दो मिलीग्रगाम शुद्ध कपूर। सबको एक साथ खरलकर महीन चूर्ण बना लें। ऐसी एक मात्रा रोज रात को सोने से एक घंटा पहले गर्म दूध के साथ लेने से संभोग शक्ति बहुत अधिक बढ़ जाती है। 45 दिनों तक इसका सेवन लगातार करें।
सवाल: पत्नी गुदा मैथुन (Anal sex) के लिए नहीं मानती। मै उससे काफी मिन्नतें करता हूं, लेकिन वह तैयार नहीं होती है। उसे गुदा मैथुन के के लिए कैसे तैयार करूं, तरीका बताएं।
जवाब:एनल सेक्स के लिए भारतीय महिलाएं बहुत कम तैयार होती हैं। आप पहले उन्हें समझाने की कोशिश करें और यदि वह नहीं मानती हैं तो कृपया जिद न करें। वह न तो पश्चिमी देश की स्त्री है और न ही आप दोनों का रिश्ता कोई पोर्न फिल्म है। पति-पत्नी का संबंध तभी सुखमय हो सकता है जब दोनों एक-दूसरे की इच्छाओं का ख्याल करे।
सवाल: I am newly married. Before marriage I used to do lot of mastrubation (almost once in everyday). Now after marriage (marriage happened 2 months back)I am facing the problem of early ejaculation ejaculation. Also, how much ever I squeeze the breast of my wife, her vagina is not getting wet. My friend told me that, I should enter penis, only after vagina becomes wet. Anyways, semen is coming out of my penis after 2-3 seconds after I try to enter my penis. Kindly help.
जवाब:आपकी दोहरी समस्या है। पहले बता दूं कि यह गलतफहमी है कि हस्तमैथुन से आपके अंदर कमजोरी आ गई है। दूसरी बात यह है कि शीघ्र पतन आप दोनों के एक साथ सेक्स में रुचि नहीं लेने की वजह से हो रहा है। संभोग यानी पत्नी की योनि में अपने लिंग के प्रवेश से पहले उनके साथ बातचीत करें, छेड़छाड़ करें। बात करने के दौरान उनके स्तनों, जंघाओं, पेट, पेड़ू पर धीरे-धीरे हाथ फेरते रहें। ध्यान दीजिए मसले नहीं, केवल प्यार से सहलाएं। इससे धीरे-धीरे उनके अंदर भी सेक्स के प्रति रुचि पैदा होगी। स्त्री में सेक्स रुचि पैदा होने पर योनि में गीलापन आ जाता है। फिर लिंग का योनि में प्रवेश बाधा रहित हो जाता है। इस बारे में आधी आबादी के यौन स्वास्थ्य खंड में बहुत कुछ पढ सकते हैं।
सवाल: हमारी शादी को दो साल हो चुके हैं। हमारी एक बेटी भी है। लेकिन अब मेरा मन सेक्स से उचट गया है। सेक्स के लिए मन ही नहीं करता है। कहीं यह कोई समस्या तो नहीं है। सही उपाए सुझाएं।
जवाब: आप यौन शिथिलता से गुजर रहे हैं। इसके लिए आपको यौन विषय पर अच्छे साहित्य से लेकर शारीरिक स्फूर्ति तक का ध्यान रखना होगा। जीवन में योग को नियमित करें और सुबह छह बजे से पहले उठ जाएं। देशी घी में सिंघाड़े के आटे का हलुवा प्रतिदिन सेवन करें और ऊपर से दूध पीएं। इससे काम शक्ति बढेगी और सेक्स के प्रति रुचि भी।
सवाल: मेरी उम्र 30 साल है और मेरी पत्नी की 25 साल। हम दोनों की छह महीने पहले ही शादी हुई है। हम दोनों जॉब करते हैं। दोनों की कंपनी अलग-अलग शहर में होने के कारण हमें अलग-अलग रहना पड़ता है। महीने में दो से तीन बार ही मिल पाते हैं। इस दौरान सेक्स संबंध भी बनता है, लेकिन अभी तक गर्भ नहीं ठहरा है। हम किस तरह और किस समय सेक्स करें, जिससे मेरी पत्नी गर्भवती हो जाए। हम बच्चा चाहते हैं।
जवाब: पत्नी के पीरियड के पहले दिन से गणना करें। तो 12 वें से 16 वे दिन के बीच का समय प्रजनन के लिए सबसे अधिक उपयुक्त समय है। इस दौरान ही आप दोनों संभोग करें, जिससे गर्भ ठहरने की संभावना ज्यादा रहेगी। पत्नी के पीरियड के हिसाब से ही आप दोनों अपनी छुटटी को नियोजित करें।
सवाल: मैं पीरियड में थी। उसी दौरान पति ने मुझसे सेक्स संबंध स्थापित कर लिया। उन्होंने कंडोम भी नहीं लगाया था। कहा कुछ नहीं होगा। मैं डर रही हूं कहीं गर्भवती न हो जाऊं। मै अभी मां नहीं बनना चाहती।
जवाब:ऐसी संभावना बेहद कम है। मासिक धर्म के पांच दिन बाद का समय भी सुरक्षित काल माना गया है। यानी उस दौरान भी सेक्स किया जा सकता है। सामान्यत: मासिक के पहले दिन से 12 वें से लेकर 16 दिन के बीच गर्भ ठहरने की संभावना अधिक रहती है। इसलिए आप चिंता छोड़ दीजिए। वैसे सिक के समय सेक्स करने से पति-पत्नी दोनों में संक्रमण का खतरा रहता है। इसलिए इससे बचना चाहिए। पति को समझाएं कि वह मासिक के समय सेक्स के लिए उतावले न रहें। उस दौरान कंडोम लगाकर भी सेक्स नहीं करना चाहिए। पत्नी के जननांग में जख्म होने का खतरा रहता है।
सवाल: mai 20 saal ka hu . mane apne age ki 15 saal me .homosexual realetionship banaya tha aur ab bhi asa kar leta hu. kya mujhe koi pareshani hogi future me.
जवाब: भविष्य में संभव है कि आपको विपरीत लिंग के साथ सेक्स में मजा ही नहीं आए और आप बार-बार होमोसेक्सुअल रिलेशन के लिए ही बाध्य हों। ये तो आपकी प्रकृति पर निर्भर करेगा कि आप पूरी तरह से होमो हो चुके हैं या बाइसेक्सुअल गुण अभी भी आपके अंदर मौजूद हैा
सवाल: मेरी पत्नी अब सेक्स पसंद नहीं करती। वह संभोग के लिए तैयार ही नहीं होती। क्या करूं?
जवाब: होम्योपैथिक दवा ओनास्मोर्ण्डयम सीएम की एक खुराक सप्ताह में एक बार दो माह तक उपयोग करें। फिर 15 दिन में एक बार चार गोली की एक खुराक लें। पुरुष एवं स्त्री दोनों की यौन शक्ति को बढ़ाने का काम करती है।







