बीजिंग। चीन में महिलाओं के कार्यक्षेत्र पर यौन शोषण के मामलों में खासा इजाफा हुआ है। हालांकि बहुत कम महिलाएं इन मामलों की रिपोर्ट दर्ज कराने का साहस दिखा पाती हैं।
महिला अधिकार विशेषज्ञों के मुताबिक यौन शोषण की शिकार महिलाएं (molestation of women) परामर्श के लिए विशेषज्ञों के पास जाने को प्राथमिकता देती हैं, बजाए अदालतों में दस्तक देने के।
जनहित में काम करने वाली वकील और महिला एवं बाल अधिकार विशेषज्ञ गुओ जियानमेई के हवाले से 'चाइना डेली' ने लिखा है, ''चीन में लगभग 10 से 20 करोड़ महिलाएं कार्यक्षेत्र पर यौन शोषण का शिकार हुई हैं या हो रही हैं, पर बहुत कम विधि सेवा केंद्रों से परामर्श ले रही हैं।'
गुओ बीजिंग झोंग्झे वुमेंस लीगल काउंसलिंग और सर्विस सेंटर की निदेशक हैं, जिसे 2007 के बाद से यौन शोषण की 183 शिकायतें मिली हैं। केंद्र ने अब तक ऐसे 47 मामले निपटाए हैं, जिनमें से 34 फीसदी कार्यक्षेत्र से जुड़े थे।
साभार: भाषा
molestation of women