कम समय में उम्‍दा मेकअप से लगें खूबसूरत

makeupbeauty.jpg

कम समय में मे‍कअप करना हर महिला के लिए मुश्किल होता है लेकिन थोडी समझदारी और सूझबूझ से मेकअप किया जाए तो कम समय मे भी आप लग सकती है बेहद खूबसूरत। कम समय में मेकअप के लिए अपनाइए इन टिप्‍स को-

* सबसे पहले जरूरी है चेहरे की साफ -सफाई ,क्‍योकि दिन -भर बाहर रहने के कारण्‍धूल-मिटटी त्‍वचा को गंदा करते है इसलिए मेकअप से पहले अपने चेहरे को ठंडे पानी से धोएं ,इससे त्‍वचा तरोताजा हो जाएगी। चेहरे को टावेल से हल्‍के हाथो से पोछें ताकि चेहरे पर कोई स्‍टेस न दिखे

* चेहरे पर यदि दाग-धब्‍बे हैं तो उस जगह पर कंसीलर अवश्‍य लगायें

* इसके बाद लिक्विड फाउंडेशन हाथों में लेकर पूरे चेहरे और गले पर लगायें। एक बात का खास ध्‍यान रखें कि जहां कंसीलर कर प्रयोग किया हो वहां अधिक फांउडेशन लगाएं।  अगर आप ज्‍यादा गोरी है तो फांउडेशन का प्रयोग ना के बराबर करें
    

* बेस तैयार होने के बाद लूस पाउडर भी इस्‍तेमाल कर सकती है। पाउडर का इस्‍तेमाल ज्‍यादा ना करें ,क्‍योकि ज्‍यादा इस्‍तेमाल करने से चेहरा और गला काला दिखता है
   

 * फिर आई मेकअप , लाईनर ,मस्‍कारा व काजल का इस्‍तेमाल करें
 

* आंखो मे हल्‍का सा मस्‍कारा लगा लें ,चाहे तो होम -मेड काजल भी इस्‍तेमाल कर सकती हैं
 

* गालों पर हल्‍का सा ब्‍लशर ल्रगाएं ताकि गाल शाइन करे ,ब्‍लशर पूरे गालों पर न लगा‍कर सिर्फ उपर के भाग पर लगायें

* होंठो की खूबसूरती के लिए पारदर्शी लिपस्टिक व लिपग्‍लास का इस्‍तेमाल कर सकती है

* गर्मी में हल्‍‍की ज्‍वैलरी पहने ताकि आप सुदंर ही नही रिलेक्‍स भी फील करें , और अट्रेक्टिव भी दिखें। ज्‍वेलरी के अंतर्गत गले मे हल्‍की और और लांन्‍ग चेन ,हाथों में ब्रेसलेट व लाइट टाप्‍स पहन सकती है।

* बालों के स्‍टाइल के लिए बाल यदि स्‍ट्रेट है तो खुले रखें या फिर हल्‍का सा पानी लगाकर ड्रायर से सुखाकर बालों में कल्‍चर लगा सकती हैं ,यदि बाल घुंघराले हैं तो मोटे ब्रश से दो - तीन बार बालों में कंघी करें ,इससे बाल जल्‍दी सुलझ भी जाएंगे और बालों में एक अलग निखार भी आएगा

* मौसम के अनु‍कूल कपड़े प‍हने और ड्रेस के अनुरूप फुटवेयर भी मैचिंग का पहनें

* फुटवेयर हमेशा आरामदायक पहनें ,यदि हील पहनना ही है तो पैरों की सुरक्षा को ध्‍यान में रखते हुए पेंसिल हील की जगह बैलेंस हील पहनें

* गर्मी का मौसम है तो अपने साथ टिशू पेपर जरूर रखें ताकि आप पसीना सोख सकें

* बारिश के मौसम में भी भारी -भरकम मेकअप के बजाय हल्‍के और घरेलू मेकअप करके पाटी में जाएं क्‍योकि मौसम में चिपचिपाहट त्‍वचा को शीघ्र घेर लेती है

* पार्टी में जाने के लिए मेकअप करना ही पर्याप्‍त नहीं ,आने के बाद मेकअप हो या ज्‍वैलरी आदि उतारना न भूलें ा मेकअप रिमूव के लिए कच्‍चा दूध या फिर मैदा का घोल बनाकर मेकअप को उतारकर ठंडे पानी से चेहरे को क्‍लीन किया जा सकता है