बालों को झड़ने से बचाने का आसान टिप्‍स

HairCareTips1.jpg

 * 2 चम्‍मच कैस्‍टर आयल ,2 चम्‍मच आंवला , 2 चम्‍मच शिकाकाई ,2 चम्‍मच रीठा पाउडर , 2 चम्‍मच मेथीदाने का पाउडर , 2 चम्‍मच नीम की पतियों का पेस्‍ट तथा 2 अंडे का पेस्‍ट बना लें। इन सबको मिक्‍स करके बालों की जड़ो में लगाकर 45 मिनट तक रहने दें। इसके बाद बालो को शैंपू करें

* बालों मे तेल लगाने के बाद गरम पानी में भीगे तौलिए को निचोड़कर सिर पर लपेटें

* मेंहदी को कंडीशनर के रूप मे प्रयोग कर सकते है। मेंहदी और आंवला पाउडर रात मे भिगोये और सुबह लगाये ,तीन घंटे रखने के बाद * शैम्‍पू कर ले इससे बाल झड़ना भी रूक जाएगा

* रासायनिक पदार्थो , डाई तथा हेयर ड्रायर का प्रयोग कम से कम करें

* गीले बालो मे कंघी न करे इससे बाल कमजोर होकर टूटते है

* बालों मे अगर रूसी है तो नारियल अथवा जैतून के तेल को हल्‍का गरम करके रात के समय बालो के जड़ो मे लगाये ा यह तेल रात भर लगा रहने दें। सुबह सिर धोने से पहले सिर मे नीबू कर रस लगायें फिर स्‍नान करें। सप्‍ताह मे एक बार ऐसा करने से रूसी की समस्‍या समाप्‍त हो जाएगी