कर्नाटक विधानसभा में पोर्न फिल्म देखते धरे गए तीन मंत्रियों को लेकर भले ही हाय-तौबा मची हो, लेकिन राजनीति, सेक्स और पोर्न का घालमेल बहुत पुराना है। भारत चूंकि परंपरावादी समाज है इसलिए यहां अधिक शोर मचना लाजिमी है, लेकिन बता दें कि पश्चिम में तो पोर्न और राजनीति का कॉकटेल खुल चलता है। यहीं नहीं कई देशों के मंत्रियों और अधिकारियों ने तो अपने दफ्तर में यौन सुख भी प्राप्त किया है।
अमेरिका: अमेरिका के भूतपूर्व राष्ट्रपति कैनेडी की रंगीन तबीयत का क्या कहना था। उन्होंने अपने कार्यालय में काम करने वाली एक नाबालिग की न केवल खुद वर्जनिटी भंग की थी, बल्कि अपने दोस्तों द्वारा उसके साथ सेक्स करते हुए देखने का मजा भी लिया था। हाल ही में उस महिला द्वारा लिखी गई आत्मकथा में इसका खुलासा हुआ हैा वैसे कैनेडी की रंगीन मिजाजी के और भी बहुत किस्से रहे हैं।
इसी तरह अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति बिल क्लिंटन और मोनिका लेवेंस्की का सेक्स प्रकरण से तो पूरा अंतरराष्ट्रीय समाज पूरी तरह से परिचित है। मोनिका ने तो बिल क्लिंटन का वीर्य लगा कपड़ा भी सबूत के तौर पर पेश किया था।
अमेरिका में ही फ्लोरिडा के सीनेटर माइक बेनेट को राज्य विधानसभा में गर्भपात विषय पर चल रही बहस के बीच कई टॉपलेस महिलाओं की तस्वीरें देखते हुए पाया गया था। बाद में उन्होंने कहा कि गर्भपात विधेयक पर चर्चा के दौरान वह बैठे-बैठे बोर हो गए थे। हालांकि बाद में उन्होंने अपना बचाव करते हुए कहा कि जब उन्होंने अपना मोबाइल ऑन किया तो ये तस्वीरें अचानक से खुल गई और वह इन तस्वीरों को देख तुरंत आगे बढ़ गए।
अमेरिकी राजनेता व दो बच्चों के पिता माइक दुवाल को अपने सहकर्मी के साथ दो महिलाओं के साथ उनके विवाहेत्तर संबंधों के बारे में चर्चा करते हुए पकड़ा गया। अपनी बहादुरी के किस्सा कहते-कहते वह यह भूल गए कि उनका माइक चालू था। दोनों की इस बातचीत को एक टेलीविजन प्रसारण के लिए रिकॉर्ड किया जा रहा था।
इटली: ऐसे ही इटालियन राष्ट्रपति बर्लुस्कोनी की बुंगा-बुंगा पार्टियां और पेड सेक्स के किस्से खूब मशहूर रहे हैं। कम उम्र की लड़कियों और वेश्याओं से ग्रुप सेक्स तक का उन पर आरोप लग चुका है।
इटली के ही 66 वर्षीय सांसद शिमोन काग्नो अब्ब्रेसिया जोकि इटली के पूर्व प्रधानमंत्री सिल्वियो बर्लुस्कोनी के पार्टी के सदस्य है,को भी संसद सत्र के दौरान एक एक्स्कोर्ट वेबसाइट पर महिलाओं को देखते हुए पकड़ा गया था। बाद में उन्होंने कहा कि वह अपने मोबाइल फ़ोन पर मेसेज देख रहे थे कि तभी एक विंडो खुल गया और वो उन ख़ूबसूरत लड़कियों की तस्वीरों को देखने से अपने आप को रोक नहीं पाए ।
आस्ट्रेलिया: ऑस्ट्रेलिया के सांसद पॉल मैक्ले को उनके दफ्तर में कंप्यूटर पर पोर्न साइट्स देखते हुए पकड़ा गया था। जांच होने पर पता चला कि मैक्ले चाइल्ड पोर्नोग्राफी के दीवाने थे। आस्ट्रेलिया के ही बैंककर्मी डेविड केली को अपने सहकर्मी के लाइव ब्राडकास्ट के बीच में ही ऑफिस में मिरांडा केर्र की तस्वीरें देखने के कारण नौकरी से निकला दिया गया। केली टीवी पर चल रहे अपने दोस्त के लाइव ब्राडकास्ट के ठीक पीछे कंप्यूटर पर केर्र की तस्वीरें देख रहे थे।
इंडोनेशिया: इंडोनेशिया के सांसद अरिफिन्तो को संसद में चल रही एक बहस के दौरान पोर्न देखते हुए पकड़ा गया था। उन पर एक महिला ने अपने मोबाइल फोन पर अश्लील तस्वीर दिखाने का भी आरोप लगाया था।
क्रोएसिया: क्रोएसिया के एक सांसद को संसद में सड़क सुरक्षा पर चल रहे बहस के दौरान एक्स रेटेड वीडियो क्लिप देखते हुए उनके साथी सांसदों ने पकड़ा और बाद में वे भी वीडियो क्लिप देखने में शामिल हो गए।
भारत: भारत में भी कांग्रेसी नेता एनडी तिवारी की रंगीन मिजाजी किसी से छिपी नहीं है। एक व्यक्ति ने तो अदालत में दावा किया था कि वह तिवारी का नाजायज औलाद है। हाल ही में भवंरी हत्याकांड के आरोपी कांग्रेसी सांसद महिपाल मदेरणा और भंवरी का सेक्स सीडी भी खूब चर्चा में आया था।
यह सीडी किसी पोर्न फिल्म को भी मात देने जैसा था। एनडीए सरकार में गृह राज्यमंत्री रहे स्वामी चिन्मयानंद पर भी उनकी एक शिष्या ने यौन शोषण, बलात्कार व गर्भपात जैसे आरोप लगाकर उनके खिलाफ मामला दर्ज कराया था। राजनीतिज्ञों कामुक प्रवृति और सेक्स के घालमेल के और भी कई उदाहरण रहे हैं।