सुरक्षित है ब्रेस्ट इंप्‍लांटेशन

BreastImplant.Jpeg

लंदन । ब्रिटेन के स्वास्थ्य अधिकारियों ने कहा है कि महिलाओं का शारीरिक सौंदर्य बढाने के लिए बनाए गए ब्रेस्ट इंप्‍लांदेशन (breast implants) का प्रयोग सुरक्षित है और इनका कैंसर से कोई संबंध नहीं है। ब्रिटेन के मेडिसिन और हेल्थकेयर उत्पाद नियामक प्राधिकरण ने कहा कि ऐसा कोई सुबूत नहीं मिला है जिससे breast के आकार को बढाने वाले इंप्‍लांटेशन या पाली इंप्‍लांटेशन प्रोथीस (पीआईपी) का कैंसर से कोई नाता है। प्राधिकरण की महिला प्रवक्ता ने कहा कि इस पीआईपी को हटाने या किसी अन्य प्रकार के सिलिकान जेल का प्रयोग हानिकारक साबित नहीं हो सका है।


विदित हो कि प्रांस में पीआईपी उत्पाद को बनाने वाली कंपनी ने इसका उत्पादन उस समय रोक दिया जब यह पता चला कि स्तनों के सौंदर्य में बढाने में प्रयोग होने वाले इस उत्पाद की वजह से महिलाओं में स्तन कैंसर के आठ मामले सामने आए। प्रांस के अधिकारियों ने कहा है कि वह जल्द ही इस बात का निर्णय करेंगे कि देश में इस उत्पाद का प्रयोग कर चुकी तीस हज़ार महिलाओं को इन्हें हटाने की सलाह दें या नहीं।

साभार: वार्ता