ये तो मेहंदी है......रंग लाएगी

KARVACHAUTH1.jpg

महिलाएं और लड़कियों के हाथों की खूबसूरती मेहंदी लगते ही और अधिक निखर उठती है। हर गली-मुहल्ले और पॉश कॉलोनियों के ब्यूटी पार्लरों में मेहंदी लगावाने के लिए महिलाओं और लड़कियों की अच्छी ख़ासी तादाद दिख जाती है । हर जगह हाथों में मेहंदी लगाई महिलाएं आसानी से दिख जाती है । महिलाओं का मेहंदी प्रेम प्राचीन काल से आज तक बरकरार है। आधुनिक महिलाओं की आधुनिकता का ध्यान रख़ते हुए अब आधुनिक डिजाइन की मेहंदी ने बाजार में अपना कब्जा जमा लिया है।

मेहंदी लगवाने के लिए महिलाएं पार्लरों में घंटों इंतजार करने के लिए भी तैयार रहती है और मेहंदी की तारीफ में कसीदे गढ़ती हैं । मेहंदी
लगवाई श्रद्धा कहती है कि कितना भी सज-संवर लिया जाए मेहंदी के बिना शृंगार अधूरा सा लगता है इसलिए मैं मेहंदी लगवाती हूं ।
हाथ और पैर के अलावा गले पर मेहंदी लगवा रही सोनाली का कहना है कि मेहंदी खूबसूरती में चार चांद लगाने का काम करती है। आजकल लड़कियां हाथों के अलावा पैर, गला और पीठ पर भी आकर्षक डिजाइनों के मेहंदी लगवा रही है । मेहंदी लगवानें वाली महिलाओं की भीड़ को देख़ते हुए अधिकांश ब्यूटी पार्लर होम सर्विस भी दे रही है । इसके अलावा बाजार में
मेहंदी का बना-बनाया कोन भी मिल रहा है जिससे सस्ता में आप अपने मनमुताबिक मेहंदी लगा सकती हैं।   

बाजार में कई आकर्षक डिजाइनों का खूब क्रेज है। ये डिजाइन हैं-
* ग्लिटर्स- ये  मेहंदी रेडिमेड आता है । रेडिमेड आकार वाले इस मेहंदी को लगाने पर तुरंत डिजाइन उकेरा जाता है ।
* मुंबइयां- बाहरी लाइन मोटी होती है और अंदर पतली डिजाइन में मेहंदी लगाया जाता है ।
* मारवाड़ी- पतली डिजाइन वाली मेहंदी
* कलकतियां- मोटी लकीरों वाली मेहंदी
* जैनी-चेक वाली मेहंदी
* अरेबियन- कलाई से लेकर अंगुली तक लगाई जाती है ।
* टैटू- टैटू वाली मेहंदी आर्टिफिशियल मेहंदी है । इसके अलग-अलग डिजाइन को हाथों पर पानी की सहायता से लगाया जाता है।

प्रसन्‍न कुमार

Comments

about mehandi

you have given such a nice feature on mehandi

kalpana