नई दिल्ली। नोटबुक और पीसी कंपोनेंट की श्रेणी में एमएसआई इंडिया ने भारत में अपने नवीनतम एंजॉय सीरिज टैबलेट पेश किए हैं। एंजॉय सीरिज दो रूपांतरों - एंजॉय 10 (10 ईंच) और एंजॉय 7 (7 ईंच ) में उपलब्ध होंगे। इनकी कीमत क्रम से 14,999 रुपए और 12,999 रुपए होगी। यह 15000 रुपए से कम में भारत का पहला टैबलेट है। इसमें विंडोज7 का सपोर्ट है।
इसमें 1.2 गीगाहर्ट्ज का एआरएम कोरटेक्स ए-8 प्रोसेसर और 512 एमबी रैम है। इसे तेजी से वेबब्राउज किए जा सकेंगे, मूवी देखने का अनुभव बेहतर होगा, वीडियो कॉल, गेमिंग आदि संभव होगा। एआरएम कोरटेक्स ए-8 कम बिजली और उच्च प्रदर्शन वाला प्रोसेसर सोल्यूशन है। शक्तिशाली हार्डवेयर एक्सीलरेटर उच्च स्तर के एप्लीकेशन के लिए अनुकूलतम हार्डवेयर प्रदर्शन मुहैया कराते हैं।
एमएसआई इंडिया के महाप्रबंधक एरिक कुओ के अनुसार, एंजॉय सीरिज को डिजाइन करने में अंतिम उपयोगकर्ता का ख्याल रखा गया है। यह यात्रा के दौरान मित्रों से जुड़ने तथा मजे करने के ज्यादा सुलभ तरीके उपलब्ध कराता है। इसमें वेब सर्फिंग से लेकर मूवी का आनंद लेना सब शामिल है।
विनपैड एनजॉय की स्लिम और हल्की डिजाइन इसे सर्वश्रेष्ठ क्षणों की साझेदारी के लिए आसान बनाती है। इससे कंप्यूटर के सभी काम किए जा सकते हैं और इसमें एप्वायंटमेंट से लेकर इंटरनेट फोटो, संगीत, वीडियो, ई बुक, 3डी गेम्स और ई मेल सब शामिल है। इसके अलावा, इसमें सामने और पीछे की ओर कैमरे लगे हुए हैं। इससे यह लाइव वीडियो कॉल करने के लिए भी उपयोगी है। इसके साथ एनड्रायड बाजार में उपलब्ध भिन्न किस्म के वीडियो चैट एप्लीकेशन का उपयोग किया जा सकता है। एनड्रायड बाजार में तत्काल सैकड़ों हजारों चीजें ऐक्सेस की जा सकती हैं।
यह टैबलेट जिंजर ब्रेड उपयोगकर्ता अनुभव की खोज को प्रदर्शित करता है। इसमें एक अंतरसक्रिय, अनुकूल बनाने योग्य होमस्क्रीन है जिसके साथ मूवेबल विडगेट, नोटीफिकेशन और टैब्ड ब्राउजिंग शामिल है।
एनजॉय सीरिज की अन्य प्रमुख खासियतों में निम्नलिखित शामिल है :
* वाई-फाई और ब्लू टुथ 2.1
* 7” 800 x 480 (16:9), 10” 1024 x 768 (4:3) डिसप्ले मल्टी टच क्षमता के साथ
* एनड्रायड 2.3.3 जिंजरब्रेड ऑपरेटिंग सिस्टम
* अडोब फ्लैश 10.1 सपोर्ट
* डुअल 2 एमपी कैमरा
* 512 एमबी डीडीआर 3 आरएएम
* एएलएस (एंबीयंट लाइट सेंसर), जी-सेंसर (एक्सीलेरोमीटर), ई-कौमपास, कंपन, जीपीएस (वैकल्पिक)
* स्टोरेज 4 जीबी आंतरिक स्टोरेज स्पेस
* आई/ओ पोट्र्स मिनी यूएसबी, मिनी एचडीएमआई, 3.5 मिमी 2 इन 1 हेडफोन + माइक्रोफोन जैक
* माइक्रो एसडी कार्ड स्लॉट (अधिकतम 32 जीबी)
* बैटरी चलती है 4-5 घंटे
* रीचार्ज करने योग्य लीथियम बैट्री 3.7वी / 4000एमएएच
इस टैबलेट को खरीदने के लिए आप ऑनलाइन आर्डर कर सकते हैं: http://in.msi.com