विदेशी भाषा, सीखने के रोमांच के साथ करियर का बेहतरीन विकल्‍प

CarrierInForeignLanguage.jpg

विदेशी भाषा के बलबूते पर भी आप अपने करियर को अलग मोड़ दे सकते हैं । विदेशी भाषा सीखने का चलन आजकल जोरों पर हैं और बात अगर इसको सीखकर भविष्य की करें तो एमएनसी कम्पनी से लेकर एम्बेसी, अनुवादक, होटल, लैंग्वेज एक्सपर्ट आदि के रूप में कार्यरत हो सकते हैं।


12वीं में नतीजे के आने के बाद जाहिर है आप इसी उधेड़बुन में हैं कि आखिर करियर के लिहाज से किस कॉलेज में या फिर किस कोर्स में दाखिला लिया जाए । वैसे कोर्स की बात करें तो विदेशी भाषा में भी कोर्स कर आप अपने करियर को बुलन्दियों पर पहुंचा सकते हैं । आजकल इस कोर्स का चलन जोरों पर है । ऐसे बहुत से छात्र हैं जो 12वीं के बाद इसी में डिग्री लेने की सोचते हैं या फिर स्नातक के साथ-साथ भी आप इसे पार्ट टाइम में सीख सकते हैं ।

यूं तो दिल्ली से में ऐसे कई संस्थान हैं जो ये भाषाएं सिखाते हैं लेकिन यह तय आपको करना होगा कि आपका किस भाषा को सीखने में रूझान है । इसी सन्दर्भ में एमिटी यूनिवर्सिटी के विदेशी भाषा के विभाग अध्यक्ष इन्द्रबीर सिंह कोचर कहते हैं कि पिछले 5 सालों से इस कोर्स की मांग बहुत अधिक बढ़ गई है । इसकी अपनी कई वजह हैं । इस तरह के प्रोफेशनल कोर्स करने के बाद छात्रों के पास अनेक विकल्प मौजूद रहते हैं । ये छात्रों पर निर्भर करता है कि वे इसे पार्ट टाइम या फुल टाइम करना चाहते हैं ।

योग्यता
इस कोर्स के लिए 12वीं होना अनिवार्य है । अलग-अलग संस्थान के लिए क्राइटीरिया अलग-अलग है। प्रवेश परीक्षा से लेकर किसी में कट ऑफ लिस्ट या फिर सीधे दाखिले का भी चयन है । कई छात्रों का मानना है कि अगर उनकी अंग्रेजी अच्छी है तभी वे इस कोर्स में दाखिला ले सकते हैं लेकिन ऐसा सोचना गलत है । अगर आप हिन्दी भाषा में निपुण हैं तो भी आप विदेशी भाषा को सहजता से सीख सकते हैं । बस आपकी किसी भी एक भाषा पर अच्छी पकड़ होनी जरूरी है और आपकी बातचीत का अन्दाज अच्छा होना चाहिए ।

किस भाषा का है चलन
यूं तो विदेशी भाषा में कई भाषाएं शामिल हैं जिनमें जापानी, अरैबिक, चाइनीज, स्पैनिश आदि शामिल हैं लेकिन अधिक चलन फ्रेंच और जर्मन भाषा सीखने का है । कई संस्थान ऐसे भी हैं जो केवल फ्रेंच या जर्मन भाषा ही सिखाते हैं और आप यहाँ से डिप्लोमा से लेकर एडवांस डिप्लोमा, डिग्री और चाहें तो मास्टर्स भी कर सकते हैं ।

सम्भावनाएं
विदेशी भाषा सीखकर एक बात तो तय है कि आप कभी खाली नहीं बैठ सकते । इसमें करियर के लिहाज से अपार सम्भावनाएं हैं । मसलन आप किसी एमएनसी कम्पनी में कार्यरत हो सकते हैं या फिर अनुवादक, एम्बेसी, किसी कॉलेज में प्रोफेसर, लैंग्वेज एक्सपर्ट, होटल मैनजमेण्ट आदि की भूमिका में काम कर सकते हैं ।

संस्थान
एमिटी यूनिवर्सिटी, ग्रेटर नोएडा
यहाँ से आप बैचलर से लेकर मास्टर्स और फिर विदेशी भाषा में ही एमिफल भी कर सकते हैं । यहाँ फ्रेंच से लेकर जर्मर और स्पैनिश भाषा आप सीख सकते हैं । यहाँ दाखिले के प्रकिया शुरू हो चुकी है जिसमें प्रवेश परीक्षा और इण्टरव्यू शामिल है । तीन साल में बैचलर डिग्री के लिए फीस है 1 लाख रुपए । दाखिला लेने के लिए सम्पर्क करें : 8800341477, 01204392260

भारतीय विद्या भवन, कस्तूरबा गान्धी मार्ग
यहाँ से आप फ्रेंच, स्पैनिश, जैपनीज, जर्मन, अरैबिक, चाइनीज आदि भाषा सीख सकते हैं । 4 सेमस्टर का कोर्स को आप यहाँ से डिप्लोमा कर सकते हैं और 2 सेमस्टर का कोर्स कर यहाँ से सिर्टिफकेट कोर्स कर सकते हैं । यहाँ अलग-अलग लेवल में कोर्स किया जाता है । बेसिक लेवल से लेकर आगे कई लेवल हैं निर्भर करता है आप कहां तक इस कोर्स को करते हैं । सम्पर्क करें : 01123382005, 01123389942

जवाहरलाल नेहरू विश्‍वविद्यालय(जे.एन.यू)
हालांकि यहाँ दाखिले की प्रकिया खत्म हो चुकी है लेकिन यहाँ से आप जापानी, कोरियन, चाइनीज, जर्मन आदि भाषा सीख सकते हैं । मजे की बात है कि इसके लिए आपको यहाँ कोई फीस चुकाने की जरूरत नहीं है बशर्ते आप प्रवेश परीक्षा और इण्टरव्यू में पास हो जाए । सम्पर्क करें : 01126742676, 01126742575

दिल्ली विश्वविद्यालय
यहाँ से विदेशी भाषा में बीए की डिग्री ले सकते हैं । 1 साल का सिर्टिफकेट कोर्स, 2 साल का डिपलोमा और 3 साला का एडवांस डिप्लोमा आप यहाँ से कर सकते हैं । दाखिला कट ऑफ लिस्ट से ही होता है ।

अलाइंस फ्रेंचाइज, लोधी रोड
अगर आप फ्रेंच भाषा सीखना चाहते हैं तो यहाँ पर दाखिला ले सकते हैं । बेसिक लेवल से लेकर यहाँ इण्टरमीडियेट, एडवांस आदि लेवल में यह भाषा सिखाई जाती है । फीस 11750 रुपए । सम्पर्क करें : 01143500200
साभार:  नईदुनिया