लड़कियों को फिर याद आया स्टॉल

stall.jpg

लड़कियों को कब क्या पसन्द आ जाए और किस चीज को फैशन में ले आए पता ही नहीं चलता है । इनके इरादों का पता लगाना बेहद मुश्किल होता है,क्योंकि इनको जब जो मन होता है उसे ही ये फैशन में ले आती हैं । आजकल लड़कियों को पुराने दिनों के स्टॉल बहुत ज्यादा पसन्द आ रहे हैं। हर जगह गले में स्टॉल डाली लड़कियां आपको आसानी से दिख जाएंगी।
डीयू के कॉलेजों में क्लास शुरू होते ही फैशन परेड भी शुरू हो चुका है और लड़कियां तो हमेशा अपने आप को अलग दिखाने का कोशिश करती ही है। औरों से अलग दिखने के लिए लड़कियां आउट ऑफ फैशन हो चुके स्टॉल को पहन रही है। लड़कियों के इस पसन्द को देखते हुए दुकानदारों ने भी स्टॉल के नए रेंज बाजार में उतार दिए है। बाजार में कई आकर्षक रंगों और डिजाइनों में स्टॉल उपलब्ध है । सभी रंगों में तो स्टॉल है ही उसके अलावा कई अलग-अलग रंगों में मिले-जुले स्टॉल भी बाजार में छाए हुए है।  सभी लड़कियां अपनी पसन्द के स्टॉल को अपने गले लगा रही है, कुछ अपने कपड़ों से मिलते-जुलते स्टॉल को पसन्द कर रही है तो कुछ बस ऐसे ही स्टॉल की खरीदारी कर रही है लेकिन आजकल लड़कियों में सबसे ज्यादा क्रेज कई अलग-अलग रंगों में मिले-जुले स्टॉल का है ।
स्टॉल लगाए मेघना का कहना था कि जींस, कुरती पर स्टॉल बहुत जंचता है इसी वजह से मैंने स्टॉल पहना है । वहीं स्टॉल पहने आशिमा ने बताया कि उसे हमेशा से स्टॉल लगाना पसन्द है लेकिन आउट ऑफ फैशन हो जाने की वजह से उसने स्टॉल लगना छोड़ दिया था अब जब ये फिर से फैशन में आ गया है तो उसने अपने वार्डरोब में रखे स्टॉल को निकाल कर फिर से पहनना शुरू कर दिया है ।
सरोजनी नगर बाजार में स्टॉल बेचने वाले महेश सिंह ने बताया कि आजकल स्टॉल की बिक्री बढ़ गई है और हर लड़कियां स्टॉल खरीदना पसन्द कर रही है । उन्होंने बताया कि वे 150 रुपए से 200 रुपए के बीच में स्टॉल बेच रहे हैं । अब आप भी देर मत करो अपने वार्डरोब से स्टॉल निकालो और उसे अपने गले लगाओ

प्रसन्न कुमार
(लेखक पत्रकार हैं)

Send Us by: