लौमड़ी और कौवा

sycophant.jpg

एक  कौवे को मांस का  एक टुकड़ा कहीं से मिल  गया. अपनी चौंच से पकड़े हुए वह एक पेड़ की ओर उड़ चला और पेड़ की डाली पर बैठ गया. एक लौमड़ी ने जैसे ही कौवे की चौंच में मांस का टुकड़ा देखा, उसकी लालसा उसे पाने की हुई. लौमड़ी ने सिर उठा कर कौवे की तरफ देखा और कहा ' "मित्र, तुम कितने सुंदर हो. तुम्हारे पंख कितने अदभुत और सुंदर हैं. क्या तुम्हारी आवाज़ भी वैसे ही मीठी है जैसे सुंदर तुम दिखते हो? यदि ऐसा है तो तुम पक्षियों के राजा हो."

यह सुनकर कौवा खुश हो गया और यह बताने के लिए कि वह गा सकता है, कौवे ने जैसे ही अपना मुख खोला, मांस का टुकड़ा नीचे गिर गया. लौमड़ी मांस का टुकड़ा उठा कर भाग गयी.

शिक्षा: चापलूसी करने वालों से सावधान रहो. वे अपने किसी लाभ के लिए आपकी झूँठी  प्रशंसा करते हैं.