रिहाना ज्‍यों ही नंगी हुई, मालिक ने उसे दौड़ा दिया

RihannaTopless.jpg

पॉप सुपरस्टार रिहाना उत्तरी आयरलैंड में एक खेत में अपना विडियो शूट कर रही थीं, लेकिन जब अपने कपड़े उतार कर खुद टॉपलेस हो गई तो यह खेत के मालिक को नागवार गुजारा और उसने पॉप स्टार को वहां से चलता कर दिया।


मशहूर पॉप स्टार अपने नए गीत 'वी फाउंड लव' के लिए बेलफास्ट के पूर्व में बांगोर नाम के शहर के आसपास एक खेत में शूटिंग कर रही थीं. किसान एलन ग्राहम ने उन्हें शूटिंग करने की इजाजत दे दी थी, लेकिन जब 23 वर्षीय रिहाना अपनी लंबी चेक ड्रेस को उतार कर टॉपलेस हुई तो लगी तो किसान को अच्छा नहीं लगा.

धार्मिक प्रवृत्ति के ईसाई 61 वर्षीय ग्राहम अपने ट्रैक्टर पर आए और बारबाडोस में जन्मीं रिहाना को कहा कि वह अपना बोरिया बिस्तर समेट लें. ग्राहम ने कहा, उसका बर्ताव सही नहीं था।

यह शूटिंग एक व्यस्त सड़क के पास हो रही थी जिसे देखने के लिए सैकड़ों लोग जमा हो गए. कई लोग तो पॉप स्टार की शूटिंग को अपने कैमरों में भी कैद कर रहे थे. ग्राहम का कहना है कि जब उन्होंने शूटिंग की इजाजत दी थी तो उन्हें नहीं पता था कि विडियो को लेकर प्रोडक्शन टीम के दिमाग में क्या है।

रिहाना का पूरा नाम रोबिन रिहाना फेंटी है. 2005 में उनका पहला अल्बम म्यूजिक ऑफ द सन आया जिसने कई पॉप चार्ट्स पर राज किया. मुश्किल से इसके एक साल बाद उन्होंने अ गर्ल लाइक मी पेश कर दिया. यह भी हाथों हाथ लिया गया. अब तक उनके कई सारे हिट अल्बम आ चुके हैं और वह कामयाब पॉप स्टार मानी जाती हैं.