गायक कैलाश खेर इन दिनों बहुत ही व्यस्त हैं क्योंकि वो हाल ही में रिलीज़ हुए अपने नए एलबम “रंगीले” के प्रचार व प्रसार के सिलसिले में भारत के अलग – अलग शहरों के टूर पर हैं.
कैलासा रिकॉर्ड्स के बैनर में रिलीज़ हुए एलबम “रंगीले” को लोगों ने हाथों हाथ लिया है. आज के समय में जब कोई भी म्यूजिक एलबम बिकता नही है ऐसे में किसी भी प्राइवेट एलबम का श्रोताओं द्वारा इतना अच्छा रेस्पोंस मिलना बहुत ही आश्चर्य की बात है. ऐसी क्या खास बात हैं उनके “रंगीले” एलबम में जो श्रोताओं को इतना पसंद आ रहा है?
पूछने पर कैलाश खेर ने कहा कि, “मैं अपने गीतों में सीधे सादे शब्दों का प्रयोग करता हूँ एक वजह यह भी हो सकती कि श्रोताओ को मेरे गीत पसंद आ रहे हैं. यह दर्शकों का ही प्यार है जो मैं आज यहाँ तक पहुंचा हूँ. अपने पिछले सभी एलबम हिट होने का श्रेय मैं अपने चाहने वाले को देता हूँ आज मैं जो कुछ भी बस अपने चाहने वालों और बाबा उस दाता की वजह से ही हूँ. मैं चाहता हूँ ऐसे ही सबकी कृपा मुझ पर बनी रहे.”
दिल्ली, कोलकाता, लखनऊ, कानपुर व बंगलौर आदि सभी शहरों में कैलाश खेर अपने एलबम ‘रंगीले’ के प्रचार के सिलसिले में जा रहे हैं और जहाँ भी वो जाते हैं उनके चाहने वाले वहाँ उनसे मिलने पहुँच जाते हैं और उनसे उनके गीतों को सुनने की फरमाइश करने लगते हैं और कैलाश जी भी बिना थके अपने चाहने वालों की फरमाइश पूरी करते हैं.