लंदन। ब्रिटेन में हर रोज बिनब्याही मांएं एक से बढ़ कर एक रिकॉर्ड कायम कर रही हैं। ब्रिटेन की एक 23 वर्षीय महिला सबसे कम उम्र की नानी बन गई है। इस महिला की 11 वर्षीय बेटी ने एक बच्चे को जन्म दिया है। नवजात बच्चे की नानी, 2 बच्चों की मां है। रिफ्का स्टेनेस्क्यू नाम की इस महिला ने खुद केवल 12 साल की उम्र में अपने पहले बच्चे को जन्म दिया था।
स्टेनेस्क्यू कहती हैं कि उन्होंने अपनी बेटी मारिया से अपने पदचिन्हों पर न चलने के लिए कहा था लेकिन फिर भी वह और आगे बढ़कर उनसे भी कम उम्र में मां बन गई। स्टेनेस्क्यू 13 साल की उम्र में विवाह के लिए एक आभूषण विक्रेता के साथ भाग गई थी। उसे डर था कि उसके पिता रोमानिया के इन्वेस्टी में गांव के किसी अन्य लड़के से उसका विवाह न कर दें।
उनसे पहले रोथरहैम की एक 26 वर्षीय महिला ब्रिटेन की सबसे युवा नानी थी। उसकी 12 वर्षीय बेटी ने 1999 में एक बच्चे को जन्म दिया था। कुछ दिन पहले ब्रिटेन में एक युवक सबसे कम उम्र का नाना बना था। उसकी उम्र 29 साल थी। नवजात बच्चे को जन्म देने वाली उसकी बेटी की उम्र केवल 14 साल थी। इस युवक का पारिवारिक इतिहास भी कुछ ऐसा ही था।
ब्रिटेन में इस तरह की घटनाएं बेहद आम है। वहां 7-8 साल के बच्चों के बीच सेक्स होना बिल्कुल साधारण बात हो गई है। पूरे विश्व में ब्रिटेन इकलौता औऐसा देश है जहां बिनब्याही मांओं की संख्या काफी अधिक है और दिन-प्रतिदिन ये दर बढ़ती जा रही है। ब्रिटेन की सरकार ने बच्चों के बीच सुरक्षित सेक्स को बढ़ावा देने के उद्देश्य से स्कूलों में कंडोम वाली वेंडिंड मशीनें भी लगा रखी हैं। इन सब के बावजूद ब्रिटेन की सरकार वहां के बच्चों की इस प्रवृत्ति पर अंकुश लगा पाने में नाकाम साबित हो रही है।