अमेरिका के लॉस एंजिलिस के ऑस्कर पुरस्कारों में कैथरिन बिगलो ने सर्वश्रेष्ठ निर्देशक का पुरस्कार जीतकर एक नया इतिहास बना दिया है। ऑस्कर के 82 सालों में यह पहला मौका है कि जब किसी महिला को सर्वश्रेष्ठ निर्देशक के रूप में चुना गया है। ऑस्कर के इतिहास में अभी तक केवल चार महिला निर्देशकों के नाम इस श्रेणी के लिए चुने गए हैं, लेकिन कैथरिन बिगलो को ही यह पुरस्कार प्राप्त हो सका है। कैथरिन बिगलो को उनकी फिल्म `द हर्ट लॉकर´ के लिए यह पुरस्कार मिला है। यहां एक खास बात यह भी है कि उनकी इस फिल्म को विभिन्न श्रेणियों के 6 ऑस्कर पुरस्कार मिले हैं।