महिलाओं के लिए टैक्स सेविंग

TopInvestmentsForWomen.jpg

इनकम टैक्स नियमों में कई ऐसे नियम हैं जो महिलाओं के लिए काफी काम के
होते हैं और उनकी मदद से महिलाएं काफी टैक्स बचा सकती हैं।

जहां आम लोगों को 1.60 लाख रु तक सालाना आय पर टैक्स नहीं लगता है, वहीं
महिलाओं के लिए ये सीमा 1.90 लाख रु है। यानी, अगर आप महिला हैं और
सालाना करीब दो लाख रुपए कमाती हैं तो आप पर टैक्स नहीं लगेगा। और अगर
आपकी आय इस सीमा के नीचे है तो आपको रिटर्न भरना भी जरूरी नहीं है।

महिलाओं का टैक्स स्लैब
इस कारोबारी साल यानी मार्च 2010 तक के कारोबारी साल में महिलाओं के लिए
इनकम टैक्स दर कुछ इस प्रकार है-
आय               टैक्स दर
0-1.9 लाख रु                   0
1,90,001-3 लाख रु         10%
3,00,001-5 लाख रु         20%
5 लाख रु के ऊपर            30%

वहीं, बजट 2010-11 में महिलाओं के लिए टैक्स दर हैं-

आय                         टैक्स दर
0-1.9 लाख रु                  0
1,90,001-5 लाख रु        10%
5,00,001-8 लाख रु        20%
8 लाख रु के ऊपर           30%

बच्चों की ट्यूशन फीस
अगर आपके बच्चे पढ़ाई करते हैं तो आप उनकी ट्यूशन फीस पर आयकर की धारा
80C के तहत टैक्स छूट ले सकती हैं। इसके लिए बस आपको बच्चे की स्कूल फीस
की रसीद की कॉपी अपने इंप्लॉयर को जमा करनी होगी। ये छूट अधिकतम दो
बच्चों के लिए ही मिलती है।

खुद की पढ़ाई पर छूट
अगर आप हायर एजुकेशन करना चाहती हैं तो सेक्शन 80E आपके काफी काम का हो
सकता है। इस सेक्शन के तहत लिखे कोर्स लोन लेकर करने पर आप ब्याज पर
टैक्स छूट क्लेम कर सकती हैं।

मकान लेने पर छूट
मकान लेने पर रजिस्ट्री में तो महिलाओं को अतिरिक्त फायदा मिलता ही है,
साथ ही टैक्स के लिहाज से भी ये आपके लिए फायदेमंद हो सकता है। पति के
साथ ज्वॉइंट नाम से प्रॉपर्टी लें और लोन भी ज्वॉइंट लें। फिर आपको 80C
के तहत 1 लाख रु तक छूट तो मिलेगी ही, साथ ही पति-पत्नी दोनों को सेक्शन
24 के तहत ब्याज पर 1.5-1.5 लाख रु की छूट मिलेगी। ध्यान रखें, जिस
अनुपात में आपकी प्रॉपर्टी और लोन में हिस्सेदारी होगी, उसी अनुपात में
आपको ये फायदा मिलेगा।

शुचिता चतुर्वेदी,

एंकर, सीएनबीसी-आवाज

Send Us by: 

Comments

aadi

bahut achhe se aapne es stori ko bataya hai... kafi jankari ki chij hai esme,,,

Thanx!

Thanx 4 coming aadhiabadi.com. we r trying our best to give knowledge of every fild, which realeted direct or indirect to women's. sandeep deo