बच्‍चों को यौन संबंध बनाने के लिए उकसाता है इंटरनेट

CyberSex.jpg

लंदन। क्या आपका बच्चा घंटों इंटरनेट सर्फिंग करते हुए गुजार देता है? सावधान हो जाइए, यह उसे नशीली दवाओं का आदी बनाने के साथ असुरक्षित यौन संबंध बनाने के लिए उकसाता है।


ब्रिटिश अखबार 'डेली मेल' के अनुसार, कनाडा की क्वींस यूनिवर्सिटी के वैज्ञानिकों ने यह शोध किया है। उन्होंने पाया कि कंप्यूटर की स्क्रीन से लगातार चिपके रहने वाले बच्चे सामान्य बच्चों की तुलना में खराब आदतों के आसानी से शिकार हो जाते हें। किशोरावस्था तक आते-आते ऐसे बच्चों में व्यवहार से जुड़ी छह समस्याओं के शिकार होने का खतरा बना रहता है। इनमें धूमपान, शराब, नशीले पदार्थो का सेवन, असुरक्षित यौन संबंध और सीट बेल्ट का इस्तेमाल नहीं करना आदि शामिल है।

 

प्रमुख शोधकर्ता वेलेरी कार्सन ने बताया कि उनका शोध 'सोशल कॉगनीटिव थ्योरी' पर आधारित है, जो बताती है कि दूसरों के व्यवहार की नकल करके व्यक्ति उसी व्यवहार को अपनाता है। उन्होंने इन परिणामों के पीछे एक तर्क यह भी दिया कि आजकल टीवी की तरह इंटरनेट पर भी अश्लील विज्ञापनों की भरमार है। न चाहते हुए बच्चे इन्हें देख ही लेते हैं।