प्‍लेब्‍वॉय के लिए नंगी हुई रूसी जासूस

annachapman.jpg

रूस की सबसे सेक्‍सी खुफिया एजेंटों में से एक अन्ना चैपमेन प्लेबॉय पत्रिका के जनवरी अंक में न्यूड़ नज़र आने वाली हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार प्लेबॉय पत्रिका के जनवरी2011  अंक के लिए अन्ना ने बेहद उत्तेजक फोटोशूट कराया है।
गौरतलब है कि इससे पहले भी अन्ना पुरुषों की पत्रिका 'मैक्सिम'द्वारा आयोजित कराई गई एक प्रतियोगिता में सबसे सेक्सी महिला का खिताब जीत चुकी हैं।

सेक्‍स के बल पर बनी बड़ी जासूस

जासूसी के आरोपों में फेडरल जांच ब्यूरो (एफबीआई) के हत्थे चढ़ सुर्ख़ियों में आई जासूस अन्ना चैपमेन काफी समय तक रूस के लिए जासूसी करती रही है। अन्ना से संबंधित एक खुफिया रिपोर्ट में बताया गया था कि अन्ना जासूसी के लिए सेक्स का सहारा लिया करती थी।

रिपोर्ट के मुताबिक अन्ना चेपमैन का मुख्य हथियार उसका स्वयं का हुस्न था। रूसी जासूस अन्ना चेपमैन के पूर्व प्रेमियों ने खुलासा किया है कि इस ग्लैमरस युवती का प्रमुख हथियार सेक्स था और उसे अपने हुस्न का इस्तेमाल कर अपने शिकार को फांसने में महारत हासिल थी।

उसका शिकार बने एक ऑनलाइन रियल एस्टेट कंपनी के सीईओ बिल स्टेनीफोर्ड ने कहा कि अन्ना अपने आप को ऐसे पेश करती थी कि न चाहते हुए भी लोग उसकी तरफ आकर्षित हो जाते थे।

पूर्व में निकारागुआ, कोलम्बिया और पेरू में खुफिया सेवा दे चुके स्टेनीफोर्ड ने कहा, "उसमें कुछ ऐसे चीजें थी कि मैं उसकी तरफ आकर्षित हो गया। उसे देखने के बाद मैं किसी चीज पर ध्यान नहीं लगा पा रहा था।"