नौ करोड़ की ब्रा!

Bra9carore.jpg

न्‍यूयॉर्क। मॉडल एड्रियाना लीमा ने 9 करोड़ रुपए के ब्रा का प्रदर्शन किया। इस ब्रा को ‘बमशैल’ नाम दिया गया है। लीमा ने विक्टोरिया के लिए मॉडलिंग करते हुए यह ब्रा पेश किया। इसके बाद एड्रियाना लीमा न्यूयॉर्क की गलियों में इस ब्रा को पहनकर ही निकल पडीं। इस ब्रा में 2 मिलियन डॉलर अर्थात करीब 9 करोड़ रुपए का हीरा जड़ा हुआ है ।


विक्टोरिया सीक्रेट ने एक अन्य कंपनी डॉमिआनी से इस ब्रा को बनाने के लिए अनुबंध किया था। इसे बनाने में 6 कारीगरों को करीब 1500 घंटे तक काम करना पड़ा। इस ब्रा में कुल 3,000 हीरे, नीलम व पुखराज जड़े गए हैं जो 142 से लेकर 82 कैरेट के हैं।  अमेरिका की डॉमियानी का डिजाइन किया ब्रा विक्टोरिया सीक्रेट स्टोर ‘सोहो’ में पेश किया गया। यह अमेरिका के न्यूयॉर्क सिटी में है। डॉमियानी विशेष रूप से महिलाओं के लिए पोशाक डिजाइन करते हैं।
साभार: एजेंसियां