नए ब्‍वॉयफ्रेंड के साथ खूब ठुमक रही है बिपाशा

Bipsrana.jpg

जॉन अब्राहम और बिपाशा बसु में ब्रेक अप हो चुका है और इन दिनों बिपाशा सिंगल होने का पूरा मजा ले रही हैं। कभी उनका नाम हॉलीवुड एक्टर से जोड़ा जाता है तो कभी शाहिद कपूर से। लेकिन लगता है कि राणा दग्गुबत्ती की बात कुछ अलग है और दोनों के बीच कुछ पक रहा है।

राणा से बिपाशा की नजदीकियों के चर्चे तो ‘दम मारो दम’ की ‍शूटिंग के दौरान ही शुरू हो गए थे, लेकिन इन बातों पर विश्वास इसलिए नहीं हुआ ‍क्योंकि इसे फिल्म की पब्लिसिटी का ही हिस्सा माना गया। पर हाल ही में एक पार्टी में बिपाशा और राणा को साथ देखा गया। जिस तरीके से वो मिले वो कुछ और ही बयां कर रहा था।

इस पार्टी में बिपाशा और राणा ने साथ में फोटोग्राफर्स को पोज देने से इसलिए इंकार कर दिया क्योंकि उनका मानना है कि इससे उनके रोमांस की खबरों को बल मिलेगा। लेकिन खबरें तो बिना फोटो के भी सामने आ ही गईं।