देश में मोबाईल फोनधारकों की संख्या 77 करोड के पार

WomenWithMobile.jpg

देश में मोबाईल फोनधारकों की संख्या 77 करोड को पार कर गई है । भारतीय दूरसंचार नियामक आयोग(ट्राई) के आंकडों के अनुसार जनवरी 2011  में एक करोड 89 लाख 90 हजार नए मोबाइल ग्राहक बने । इन्हें मिलाकर कुल संख्या 77 करोड  11 लाख 80 हजार पर पहुंच गई है। विश्व में भारतीय मोबाइल फोन बाजार सबसे तेजी से बढ रहा है।


भारती एयरटेल के जनवरी में ग्राहकों की संख्या 33 लाख बढकर कुल 15 करोड 58 लाख हो गई । रिलायंस कम्युयनीकेशंस कुल 12 करोड 88 लाख 70 हजार ग्राहकों के साथ दूसरे स्थान पर हैं । कंपनी में जनवरी में 32 लाख 20 हजार ग्राहक जुडे। वोडाफोन एस्सार 31 लाख 10 हजार नए ग्राहकों के साथ कुल 12 करोड 73 लाख 60 हजार के साथ तीसरे स्थान पर है।

 

भारत संचार निगम लिमिटेड के खाते में 21 लाख 10 हजार नए ग्राहक आए और इसके कुल उपभोक्तों की संख्या आठ करोड 88 लाख 20 हजार पर पहुंच गई । इस वर्ग में टाटा टेलीसर्विसेज पांचवें स्थान पर है । इसके कुल ग्राहक आठ करोड 60 लाख 50 हजार और जनवरी में जुडने वालों की संख्या 18 लाख 20 हजार थी । आईडिया सेल्युलर 25 लाख 10 हजार नए ग्राहकों के साथ कुल आठ करोड 42 लाख 90 हजार उपभोक्ताओं के साथ छठे स्थान पर है । एयरसेल बडी कंपनियों में सातवें स्थान पर है। इसके कुल ग्राहक पांच करोड 18 लाख 30 हजार और जनवरी में बनने वाले 16 लाख 60 हजार थे ।

 

छोटी कंपनियों में सिस्टेमा श्याम टेलीसर्विसेज के खाते में जनवरी में छह लाख 61 हजार 85 ग्राहक आए और कुल आंकडा 90 लाख 90 हजार पर पहुंच गया । वीडियोकोन के कुल ग्राहक  60 लाख 10 हजार थे।  जनवरी में यह 13 हजार आठ हजार 370 हुए।  एमटीएनएल के जनवरी में 34 हजार 547 ग्राहक बने और इसकी संख्या 54 लाख 30 हजार हो गई । एचएफसीएल इन्फोटेल के जनवरी में तीन लाख 28 हजार 752 ग्राहक कम हुए और कुल संख्या 12 लाख 80 हजार रह गई। एस टेल 199253 नए ग्राहकों के साथ 25 लाख 10 ग्राहकों की कंपनी बन गई। लूप 17 हजार 54 नए उपभोक्ताओं के साथ 30
लाख 60 हजार पर पहुंच गई ।

 

देश में टेली घनत्व प्रति 100 लोगों पर 64.74 हो गया । शहरी क्षेत्रों में यह 43.36 और ग्रामीण में 31.05 प्रतिशत रहा । लैण्ड लाइन टेलीफोन ग्राहकों की संख्या दिसम्बर के तीन करोड 50 लाख 90 हजार से घटकर तीन करोड 49 लाख 40 हजार रह गई। लैण्ड लाइन फोन को मिलाकर देश में कुल टेलीफोन उपभोक्ताओं की संख्या जनवरी 2011 तक 80 करोड 61 लाख 30 हजार और टेलीघनत्व 67.67 हो गया ।

 

साभार: वार्ता