क्रिकेट विश्‍व कप 2011 और नए कीर्तिमान

crick2.jpg

क्रिकेट वर्ल्डकप अब अपने निर्णायक दौर में पहुंच गया है। अब तक हुए 42 मैचों में कई नए कीर्तिमान बने और कई पुराने रिकार्ड धराशायी हो गए। आइए नजर डालते हैं इन सब आंकड़ों पर-

* सचिन तेंडुलकर वर्ल्डकप इतिहास में 2000 रन पूरे करने वाले पहले खिलाड़ी बन गए हैं।

* कप्तान महेंद्र सिंह धोनी विकेटकीपर बल्लेबाज के रूप में कप्तानी करते हुए 100 मैच खेलने वाले पहले खिलाड़ी बन गए हैं।

* ऑस्ट्रेलियाई कप्तान रिकी पोंटिंग सर्वाधिक विश्वकप मैचों में टीम की अगुवाई करने वाले कप्तान बन गए।

* श्रीलंका के तेज गेंदबाज लासिथ मलिंगा वर्ल्डकप में दो हैट्रिक लेने वाले पहले खिलाड़ी बने।

* आयरलैंड ने इंग्लैंड के विरुद्ध 329 रन का लक्ष्य हासिल कर रिकार्ड कायम किया है। आज तक कोई और टीम वर्ल्डकप में इतना बड़ा स्कोर बनाकर नहीं जीती।

* पाक कप्तान शाहिद आफरीदी वर्ल्डकप में लगातार तीन मैचों में चार विकेट लेने वाले पहले गेंदबाज बने।

* अबतक हुए 42 ग्रुप मैचों में 30 कप्तानों ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला लिया है, जबकि 12 ने गेंदबाजी चुनी है। लेकिन टॉस का ज्यादा प्रभाव नहीं पड़ा है। 42 में 22 बार पहले बल्लेबाजी करने वाली टीम की जीत हुई है, जबकि 18 टीमें लक्ष्य का पीछा करते हुए जीती हैं।

साभार: भास्‍कर