कमर दर्द व घुटने दर्द से अक्सर लोग बेचैन रहते हैं, खासकर बुजुर्ग उम्र के लोग। कुछ घरेलू नुस्खों को आजकाकर आप कमर व घुटने के दर्द से निजात पा सकते हैं।
घुटने में दर्द
मेथी दाना का बारीक चूर्ण बना लें। सुबह खाली पेट दो चम्मच यह चूर्ण लेकर पानी साथ पी लें। लगातार दो महीने तक इसका सेवन करें, घुटने व एड़ी का दर्द समाप्त हो जाएगा।
कमर दर्द
खसखस और मिश्री को समान मात्रा में लेकर पीस लें और चूर्ण बना लें। इस चूर्ण में से दो चम्मच रोज सुबह-शाम लें और ऊपर से गर्म दूध पी लें। दो महीने तक ऐसा लगातार करें। ध्यान रखें चावल, दही, उड़द की दाल, मैदे की बनी चीजें खाने से परहेज करें।