कपड़े में अचानक हो रहा हो पेशाब तो महिलाएं चेत जाएं!

womanlookingup.jpg

यूरिनरी इंकंटिनेंस महिलाओं में अचानक होने वाला मूत्र रिसाव है जो तनाव संबंधित कारणों या मूत्रद्वार के अनियंत्रित संकुचन के कारण हो सकता है। हल्‍के रिसाव से लेकर अनियंत्रित रूप से मूत्र विसर्जन यदि हो रहा हो तो यह यूरिनरी इंकंटिनेंस का लक्षण है। यह समस्या किसी भी उम्र की महिलाओं में हो सकता है। बच्‍चे से लेकर युवा महिला तक इससे पीडि़त हो सकती है, लेकिन अधेड़ अवस्‍था व बुजुर्गो में यह समस्‍या ज्‍यादा सामने आती है।


फोर्टिस अस्‍पताल के यूरोलॉजी, रोबोटिक्स एवं किडनी ट्रांसप्लांटेद्गान के सीनियर कंसल्टेंट डा. अंशुमन अग्रवाल ने इस समस्‍या से उत्‍पन्‍न सामाजिक प्रभाव के बारे में कहा कि ''महिलाओं में मूत्र असंयमता (यूरिनरी इंकंटिनेंस) से उनकी दिनचर्या और नियमित सामाजिक गतिविधियों में रूकावट आने से प्रायः उन्हें शर्मिंदगी की स्थिति का सामना करना पडता है। सामान्यतः महिलाएं अपनी समस्या की चर्चा अपने परिवार के सदस्यों या डॉक्‍टरों के साथ नहीं करती हैं और अपनी स्थिति को स्वयं संभालने की कोशिश करती हैं।''

उन्होने आगे कहा, '' फोर्टिस अस्‍पताल का मूत्र असंयमता (यूरिनरी इंकंटिनेंस) क्लीनिक महिला रोगियों को विभिन्न उपलब्ध प्रक्रियाओं जैसे व्यवहारात्मक उपचारों, पेल्विक रिहैब्लिटेद्गान (श्रोणि पुनर्वास), तनाव रहित योनि स्लिंज्स, बोटुलिनम टॉक्सिन इंजेक्‍शन और दवाईयों के माध्यम से उपचार व प्रशिक्षित करता है।

फोर्टिस हास्पिटल की गायनीकोलॉजी, रोबोटिक्स एवं एमएनएजीसी (मिनिमल एंड नेचुरल एक्सेस गायनी एंड गायनी कैंसर सर्जरी) की कंसल्टेंट डा. नीमा शर्मा, ने कहा, '' मूत्र असंयमता (यूरिनरी इंकंटिनेंस) की समस्या मूत्र मार्ग की कुछ जन्मजात असामान्यताओं के कारण छोटे बच्चो पर प्रभाव डाल सकती है।

युवा महिलाओ में यह समस्या आघातीय प्रजनन, अनेक बच्चों के जन्म या बड़ी पेल्विक सर्जरी के कारण भी हो सकती है। इस समस्या के लिए बढती उम्र एक अलग जोखिम है। इस समस्या से पीडित लोगों के लिए स्वास्थय विद्गोषज्ञ से इस बारे में बात करना और इसके प्रभावी प्रबंधन के लिए उनकी सलाह लेना अत्यधिक आवद्गयक है।

भारत में इस समय किसी न किसी कारण से 16 मिलियन महिलाएं मूत्र असंयमता (यूरिनरी इंकंटिनेंस) से पीडित हैं। उनके इलाज के लिए विभिन्न जांच जैसे साइटोस्कोपी, यूरोडायनमिक्स, पैप स्मीयर टेस्ट आदि किया जाता है उसके बाद विशेषज्ञ पीडि़त महिला का इलाज करते हैा

मूत्र असंयमता (यूरिनरी इंकंटिनेंस) से पीड़ित होने के लक्षण

* हंसने, छींकने, खांसने या गलत तरीके से चलने के दौरान स्‍त्री के मूत्र में अचानक रिसाव होता है
* महिलाएं मूत्र के अवशोषण के लिए पैड लगाती हैं
* मूत्र रिसाव को रोकने के लिए महिलाएं अपनी कुछ गतिविधियों को सीमित कर लेती हैं
* दवाइयों से समस्या को कम करने में मदद नहीं मिलती दिखती है
* महिलाएं पानी एवं अन्‍य पेय पदार्थो की मात्रा सीमित कर देती हैं
* स्त्रियां नए स्थान पर जा कर बाथरूम की खोज करती हैं और तब भी शौचालय में जाती हैं जब उन्‍हें वहां जाने की आवश्‍यकता नहीं होती है
* मूत्र विसर्जन की अचानक अनियंत्रित इच्छा होना