मुंबई। बच्चन परिवार की बहू ऐश्वर्या राय बच्चन ने मंगलवार को बेटी को जन्म दिया। अमिताभ बच्चन ने आज ट्विटर पर इसकी जानकारी दी। अमिताभ ने कहा मैं दादा बन गया। ऐश्वर्या को एक बेहद खूबसूरत बेटी हुई है। दादा बनकर मैं भावविभोर हो गया हूं। आप सभी को धन्यवाद।
अभिषेक ने भी अपनी खुशी का इजहार करते हुए कहा हां बेटी हुई है। इससे पहले कल बच्चन परिवार के एक प्रवक्ता ने बताया था कि ऐश्वर्या राय को कल देर रात अंधेरी के सेवन हिल्स अस्पताल में भर्ती कराया गया। पिछले सप्ताह ऐश्वर्या सामान्य जांच के लिए अस्पताल गई थीं।