एक साथ रहेंगी घरवाली और बाहरवाली

skin.jpg

नई दिल्ली। `एक तरफ है घरवाली, एक तरफ बाहरवाली...।´ यह फिल्‍मी गीत आज एक घर की हकीकत बन चुका है। दिलचस्प यह है कि असल जिन्दगी में घरवाली और बाहरवाली के बीच कोई पंगा भी नहीं है। जहां घरवाली दो बच्चे की मां है, वहीं बाहरवाली ने अभी जवानी की दहलीज पर कदम ही रखा है। वह महज 18 साल की है। एक ही छत के नीचे पति, पत्नी, उनके दो बच्चे और एक प्रमिका राजी-खुशी रह रहे हैं।

समाज को यह सच्चाई भले अजीब लगे, मगर दिल्‍ली हाईकोर्ट को इसे स्वीकार करना पड़ा है। दरअसल 18 वर्षीय युवती सोनम (बदला हुआ नाम) लिव-इन-रिलेशनशिप में रहती है। यह बात उसके परिवार वालों को कतई बर्दाश्त नहीं है। उनके विरोध से घबराकर सोनम और उसके पार्टनर साहिल (बदला हुआ नाम) ने हाईकोर्ट में याचिका दाखिल करके संरक्षण की मांग की। इसे मंजूर करते हुए जस्टिस एसएन ढींगरा ने ज्योति नगर और रूप नगर पुलिस स्टेशन के एसएचओ को निर्देश जारी किया है कि सोनम के परिजन उन्हें प्रताड़ित करें तो कार्रवाई की जाए।

 

जस्टिस ढींगरा ने कहा है कि ''युवती बालिग है, इसलिए उसे अपने फैसले लेने का पूरा अधिकार है। भले उसने शादीशुदा व्यक्ति के साथ लिव-इन में रहने का रास्ता चुना है। हो सकता है कि युवती का चुना रास्ता उसके परिजनों को मंजूर न हो, पर वह उसे प्रताड़ित नहीं कर सकते।''
 

साभार:
अवनीश चौधरी, नईदुनिया

Send Us by: