अपने दोस्तों को बताएं कि वो आपके लिए स्पेशल हैं

FriendshipDay.jpg

दीपिका शर्मा, नई दिल्‍ली। स्कूल से लेकर कॉलेज तक और गली-मोहल्ले से लेकर ऑफिस तक आप तमाम दोस्त बनाते हैं। दोस्तों में से कुछ ऐसे भी होते हैं जिनसे जिंदगी भर आप सम्पर्क में रहते हैं, उनके साथ हर जरूरत में खड़े होते हैं और जीवन के तमाम अवसरों में उन्हें याद करते हैं। दोस्ती से जुड़े इसी एहसास का जश्न मनाने के लिए अमरीकी कांगे्रस ने 1935 में अगस्त महीने के पहले रविवार को 'फ्रेंडशिप डे' या 'मित्रता दिवस' घोषित किया। तभी से यह चलन आरंभ हो गया कि अपने करीबी दोस्तों के साथ आपकी बाउंडिंग को मद्देनजर रखते हुए हर साल अगस्त माह के पहले रविवार को फ्रेंडशिप डे मनाया जाएगा।

धीरे-धीरे फ्रेंडशिप डे (friendship day) मनाने का यह विचार कई अन्य देशों द्वारा भी स्वीकार किया गया, जिसमें भारत भी शामिल है। एक पारंपारिक तौर पर फ्रेंडशिप डे मनाने की दृष्टि से लोग अपनी बीजी लाइफ में से एक दिन अपने करीबी दोस्तों के लिए निकालते हैं, उनसे मिलते हैं और उनहें सम्मान देने के लिए गिफ्ट, कार्ड तथा बुकेज एक-दूसरे को देते हैं। साथ ही कई सांस्कृतिक संस्थाएं भी इस दिन दोस्ती के सम्मान में कई कार्यक्रमों का आयोजन करती हैं।

ऐसा भी देखा गया है कि कई अलग अलग संस्थान इस अवसर को अलग रूप से तथा अलग तारीख पर मनाते हैं, जैसे:
* राष्ट्रीय मित्रता दिवस नेशनल फ्रेंडशिप डे : अगस्त का पहला रविवार
* महिला मित्रता दिवस वूमन फ्रेंडशिप डे  : अगस्त का तीसरा रविवार
* अंतरराष्ट्रीय मित्रता माह इंटरनेशनल फ्रेंडशिप मंथ : फरवरी
ओल्ड फेंड्‌स, न्यू फ्रेंड्स वीक : मई का तीसरा सप्ताह

परंतु अवसर कोई भी हो, जश्न के पीछे उद्देश्‍य सिर्फ अपने मित्रों के प्रति प्रेम और उदारता का होता है। फ्रेंडशिप डे एक  सर्वोत्तम अवसर है जब आप अपने दोस्तों से सम्पर्क कर उन्हें बता सकते हैं कि आपके जीवन में उनकी क्या अहमियत है।

कैसे बनाएं फ्रेंडशिप डे (friendship day) को यादगार
बचपन में आप अपने स्कूल में अपने हर करीबी दोस्त को फें्रडशिप बैंड दिया करते होंगे। बच्चों या कुछ युवाओं में वो चलन आज भी है। पर अपने दोस्तों के लिए इस दिन को अगर आप यादगार बनाना चाहते हैं, तो कई नई चीजें आजमा सकते हैं।
सिलेस्ट चॉकलेट कंपनी ने पर्सनलाइज्ड ग्रिफ्स का नया ट्रेंड शुरू किया है। कंपनी की प्रबंध निदेशिका निधि भागेरिया के अनुसार, आप अपने दोस्तों को कितना चाहते हैं यह उनके जीवन में कुछ मिठास लाकर आसानी से जता सकते हैं। सिलेस्ट ने हाल ही में बाजार में चॉकलेट्‌स की कई स्पेशल रेंज उतारी हैं जो कॉपोरेट तथा प्रोफेशनल लेवल पर भी प्रचलित हैं।

इसके अलावा कुछ अन्य तरीकें भी हैं, जिनसे आप इस दिन को अपने दोस्तों के लिए खास बना सकते हैं, जैसे :

फ्रेंडशिप (friendship) पार्टी का आयोजन करें
यह एक स्पेशल तरीका है जहां आप अपने चुनिंदा और खास दोस्तों को एक साथ आमंत्रण देकर लंच या डीनर का कार्यक्रम रख सकते हैं। छोटी सी डांस पार्टी इसमें और तड़का ले आएगी। पार्टी में इंविटेशन के लिए कार्टून कार्डस बनाएं और उन पर रोमांचक कोटेशन्स भी लिखें। पार्टी के दौरान जोक्स, गेम्स आदि के सैशनस भी रखें।

एक ट्रिप ऑरगनाइज करें
फ्रेंडशिप डे हमेशा रविवार को ही होता है, तो उसके आस-पास १-२ दिन की छुट्टी लेकर शहर से बाहर किसी पिकनिक स्पॉट पर जाने की योजना बनाएं। दोस्तों के साथ २-३ का ट्रिप काफी रोमांचक रहेगा। इसके दौरान आप स्पोर्टस-टैकिंग, बीच वॉलीबाल, बॉस्केटबाल, स्विमिंग जैसे खेलों का लुफ्त भी उठा सकते हैं।


पुरानी यादों को सजाएं
यदि आप अपने दोस्तों को कोई तोहफा देना चाहतें हैं, तो कुछ आकर्षक पोस्टर बनाएं जिसमें अपने साथ के फोटो लगाएं। एलबम ऐसे अवसरों पर काफी भावनात्मक तोहफा साबित होते हैं। और उसके साथ दोस्त के लिए एक केक भी भिजवाएं, जो उनकी पसंद का हो। इसमें आप बट्‌टर स्कॉच से लेकर स्टॉबेरी, ब्लेक-फारेस्ट, चॉकलेट, पाइन एप्पल, टफफल आदि कोई भी फलेवर चुन सकते हैं।

फ्रेंडशिप (friendship) ब्रेसलेट
वैसे यह तरीका काफी पुराना है पर आज भी प्रचलित है। फ्रेंडशिप बैंड या ब्रेसलेट एक ऐसी चीज है जिसे आपके दोस्त रोज पहन सकते हैं। ऐसे में उनहें हमेशा आपकी याद रहेगी।


उपहार
ऐसे अवसर पर दोस्तों को हमेशा वो तोहफे भी दें जो उसके टेस्ट को मैच करते हो या जिनकी उनहें जरूरत हो। अगर किसी को पढ़ने का शौक है तो आप कोई अच्छी बुक या नॉवल दे सकते  हैं। ऐसे ही अगर किसी का संगीत पसंद है तो म्युजिक सीडीएस या कैसेट्‌स चलेगीं।
पसंद या आवश्यकता के अनुसर रिस्ट वॉच, टाइ, शर्ट आदि कुछ भी उपहार काफी कारगर साबित होगा।

हर दोस्त ने आपके जीवन में कोई ना कोई अहम भूमिका अवश्य ही निभाई होगी तभी वो आपका खास है। किसी ने बचपन में रोज अपना टिफिन शेयर किया होगा तो किसी ने गलफ्रेंड को गिफ्ट देने के लिए पैसे उधार लिए होगें। यह अवसर है जब आप उन्हें बता सकते हैं कि वो दोस्त आपके लिए कितने कीमती हैं और आपके जीवन में उनका कितना महत्व है। तो ज्यादा सोचिए मत, बस जल्दी से एक लिस्ट बनाइए कि आप अपने किस दोस्त को कैसे सरप्राइस देना चाहते हैं। क्या पता, आपसे पहले उन्होंने अपनी तैयारियां शुरू कर दी हों !!!

Deepika Sharma

Send Us by: