नई दिल्ली। तलाक की स्थिति में महिलाओं को अब पति की रिहाइशी प्रॉपर्टी में आधा हिस्सा मिलेगा। यह प्रावधान उस नए डिवॉर्स बिल का हिस्सा है, जिसे प्रधानमंत्री की अध्यक्षता में 17 मई 2012 को हुई कैबिनेट मीटिंग में मंजूरी दी गई।
मुंबई। बॉम्बे हाई कोर्ट ने कहा है कि लिव-इन रिलेशनशिप से लोगों की शादियां टूट रही हैं। मेनटिनेंस बढ़ाने के लिए दायर की गई एक याचिका की सुनवाई के दौरान कोर्ट ने यह टिप्पणी की। इस मामले में महिला ने अपने पति से वे सारी सुविधाएं मुहैया कराने की मांग की है, जो वह अपनी लिव-इन पार्टनर और उसके तीनों बच्चों को दे रहे हैं। महिला के पति ने इसका विरोध किया है।
मुंबई। बॉम्बे हाई कोर्ट ने तलाक के मामले में एक महिला को उसके पति के साथ रहने के लिए रामायण का उदाहरण पेश किया। कोर्ट ने उस महिला से कहा कि जब सीता, राम के साथ जंगल जा सकती हैं, तो आप अपने पति के साथ पोर्ट ब्लेयर क्यों नहीं जा सकतीं? इसी तरह एक दूसरे केस में कोर्ट ने कहा कि शादी कंप्यूटर ट्रेनिंग से ज्यादा अहम है।
मुंबई। बॉम्बे हाईकोर्ट ने एक व्यक्ति को इस आधार पर तलाक देने से मना कर दिया कि उसकी पत्नी सेक्स के दौरान कंडोम के इस्तेमाल पर जोर देती है और इससे उसे मानसिक प्रताड़ना होती है।
नई दिल्ली। सरकार ने एक महत्वपूर्ण फैसला करते हुए 18 वर्ष से कम आयु के बच्चों के साथ शारीरिक संबंध बनाने को पूरी तरह से गैर-कानूनी करार दिया है। दूसरे शब्दों में कहें तो इससे कम उम्र के किसी भी व्यक्ति के साथ अगर उसकी सहमति से भी संबंध स्थापित किया जाता है तो वह अपराध की श्रेणी में आएगा। इस अपराध के लिए तीन वर्ष से आजीवन कारावास तक की सजा का प्रावधान किया जा रहा ह
नई दिल्ली। कैबिनेट ने गुरुवार को अहम फैसले लेते हुए सिख समुदाय के विवाह के लिए एक अलग कानून बना दिया है। इसके अलावा अब सभी धर्मो के लिए शादी के बाद उसका पंजीकरण करवाना अनिवार्य होगा। वहीं पंजीकरण में अब जाति बताना जरूरी नहीं होगा।
राजीव सिन्हा, नई दिल्ली। सामान्य सेक्स संबंध कायम करने से मना करना एक तरह से प्रताड़ना है। दिल्ली हाईकोर्ट ने उस महिला की तलाक याचिका स्वीकार कर ली है जिसके पति ने यह कहते हुए यौन संबंध बनाने से इनकार कर दिया था कि पहले वह अपनी शैक्षणिक योग्यता व नौकरी को साबित करे। शादी से पहले दिए बॉयोडेटा में महिला ने नौकर
राजीव सिन्हा, नई दिल्ली। दिल्ली हाईकोर्ट ने कहा है कि बलात्कार न केवल महिला के साथ अपराध है बल्कि यह पूरे समाज के विरुद्ध अपराध है। न्यायालय ने कहा है कि बलात्कार महिला के मन-मस्तिष्क को तहस नहस कर देता है और उसके दिलोदिमाग पर गहरा असर छोड़ जाता है। बलात्कार के आरोपी मंदिर के पंडित को सजा सुनाते हुए दिल्
नई दिल्ली। पत्नी द्वारा पति से शारीरिक संबंध बनाने से इनकार करना तलाक का आधार बन सकता है। दिल्ली उच्च न्यायालय ने पत्नी द्वारा सेक्स के लिए इनकार को पति के साथ मानसिक क्रूरता माना है।
नई दिल्ली। हिंदू महिला को अब तलाक के बाद भी पति की संपत्ति में हक मिल सकेगा। हालांकि यह कितना होगा, इसका फैसला अदालत करेगी। नया कानून पत्नी को यह छूट भी देगा कि वह दुष्कर दांपत्य जीवन का हवाला देते हुए तलाक मांग सकती है।