मैडम आपको सब्जी खरीदने में दिक्कत आ रही है और हमें बेचने में! कहने को हमारे ठेले पर सभी सब्जियां हैं, लेकिन हम छह जनों का परिवार केवल दो तोरी पकाते हैं ताकि सब्जी का स्वाद ले सकें! यह वह आम आदमी (सब्जी वाला) है जिसके साथ 'हाथ’ होने का दावा हमेशा कांग्रेस करती रही है, लेकिन जिसके मुंह से निवाला छीनने में उसने कोई कसर नहीं छोड़ी है।
नई दिल्ली। समाजवादी पार्टी के युवा तुर्क अखिलेश यादव को देश के सबसे बड़े राज्य की गद्दी सौंपने वाले युवाओं का जोश दिल्ली के नगर निगम चुनाव में भी चमत्कारिक परिणाम दे सकता है। यह अलग बात है कि उप्र और दिल्ली के युवा बिल्कुल भिन्न हैं, लेकिन द एसोसिएशन चेंबर्स ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री ऑफ इंडिया (एसोचेम) की रिपोर्ट की मानें तो लोकतंत्र में अपने मताधिकार से सत्ता को ब
भारत के दिल दिल्ली ने प्रख्यात पाश्र्व गायिका आशा भोंसले का दिल तोड दिया। दिल्ली में अंग्रेजी के बोलवाले ने उन्हें बेहद उदास और निराश कर दिया और वह कहने को मजबूर हो गई कि 'पहली बार पता चला कि दिल्ली में केवल अंग्रेजी ही बोली जाती है।' मौका था, Limca book of records के `संगीत को समिर्पत 23 वें संस्करण के जारी होने का। पूरे
नई दिल्ली। सरकार अघोषित रूप से आपातकाल की ओर बढ रही है। हाल के वर्षों में अभिव्यक्ति के सबसे सशक्त माध्यम के रूप में उभरे सोशल साइटों पर प्रतिबंध लगाकर सरकार ने यह दर्शा दिया है कि उसके लिए लोकतंत्र का मतलब जनता से सिर्फ वोट हासिल करना है, न कि जनता को अपनी बात कहने का मौका देना।
राजधानी दिल्ली में 11-11-11 के दिन लोगों ने इसमें एक और दो 11 और जुड़वा लिया। मांओं की मांग थी कि 11 नवंबर 2011 को सुबह 11 बजे अथवा 11 बजकर 11 मिनट पर उनके गर्भ से बच्चा निकाला जाए। सर्ज़री द्वारा मां के गर्भ से बच्चे को निकलवाने वालों की लाइन लग गई। इस दिन राजधानी के अस्पतालों में नॉर्मल डिलिवरी बहुत कम हुए। लोग बस किसी तरह 100 साल बाद पड़े इस तिथि को यादगार बनाने
बिहार के हर गांव के लगभग हर घर में छठ माई का त्यौहार बड़ी श्रद्धा और विश्वास के साथ मनाया जाता है। छठ मइया सभी की मन्नतें पूरी करती हैं। मैं बचपन में बहुत बीमार रहता था। मेरी नानी मेरी मेरी पालक, मेरी प्रथम गुरू और यह कहिए कि मेरा सबकुछ थी। आज वह इस दुनिया में नहीं है, लेकिन मेरे जीवन का एक भी दिन ऐसा नहीं जाता है जब वह मुझे बहुत याद न आती हो।
प्रधनमंत्री ने आज संसद में अपील करते हुए खुद को देश के तारहणहार के रूप में पेश करने की कोशिश की। खुद को उन्होंने भ्रष्टाचार मुक्त बताया, लेकिन उनके समय में हुए बड़े-बड़े घोटाले पर वह चुप रहे। उनकी सारी कोशिश अन्ना हजारे के अनशन को तुड़वाने की थी और इसमें विपक्ष की ने
अन्ना हजारे गिरफ्तार हो चुके हैं। अन्ना 78 साल के बुजुर्ग हैं। वह अपने लिए नहीं, हमारे-आपके और हमारे बच्चों को स्वतंत्र व भ्रष्ट मुक्त देश में रहने की आजादी के लिए लड़ रहे हैं। हमें एकजुट होने की जरूरत है। घोटाला दर घोटाला देश को इस तरह से खोखला करने वाली और घोटाले पर सवाल उठाने पर नागरिकों पर लाठी भांजने वाली ऐसी सरकारें कभी नहीं आई
जय हिंद, लेकिन मन बहुत दुखी है वर्तमान सरकार के क्रिया कलाप से। बचपन से अपने घर पर झंडा फहराने वाला यह शख्स अब आजादी के वास्तविक महत्व को समझ चुका है, इसलिए 15 अगस्त व 26 जनवरी की रस्मअदायगी से तौबा करता है।
उत्तर प्रदेश के भट्टा-पारसौल में कांग्रेस महासचिव राहुल गांधी और दिग्विजय सिंह द्वारा की गई घटिया राजनीति की पोल खुद कांग्रेस नेतृत्व वाली यूपीए सरकार ने खोल कर रख दी है। भट्टा-पारसौल में किसानों और पुलिस के बीच संघर्ष के बाद अपनी नाटकीय यात्रा में राहुल गांधी व दिग्विजय सिंह ने आरोप लगाया था कि वहां की महिलाओं के साथ पुलिस वालों ने बलात्कार किया ह
चित्रकार मकबूल फिदा हुसेन नहीं रहे, यह जानकर दुख हुआा मैं मॉर्डन आर्ट की समझ नहीं रखता, इसलिए फिदा हुसेन पर किसी तरह की टिप्पणी करने का मुझे कोई अधिकार नहीं है। लेकिन इतना कह सकता हूं कि वह एक महान चित्रकार और रचनाधर्मी थे, जो सदियों में पैदा होते हैं।
नई दिल्ली। पटना से दिल्ली आ रहे एयर एंबुलेंस के 25 मई की रात फरीदाबाद के एक मकान पर गिरने से 10 लोगों की मौत हुईा एयर एंबुलेंस में पीलिया की बीमारी के इलाज के लिए दिल्ली के अपोलो में आ रहा राहुल राज, उसका भाई रत्नेश, पायलट हरप्रीत व मनजीत, अपोलो के डॉ.
नई दिल्ली। नमिता आज फिर परेशान है। दोपहर के दो बज चुके हैं, घर का सारा काम बिखड़ा पड़ा है और काम वाली का कहीं अता-पता नहीं है। हारकर नमिता ने उसके पति को फोन किया। काम वाली बाई का पति घर शिफि्टिंग का काम करता है। काम वाली के पति ने कहा, आज वह फिर नहीं जाएगी। उसके सिर में दर्द है। यह सुनना था कि नमिता के सिर में भी दर्द उठ गया!
नई दिल्ली। पायलटों के हड़ताल से हलकान एयर इण्डिया प्रबन्धन एक तरफ तो घाटा का रोना रो रही है तो दूसरी तरफ नए उपक्रम स्थापित करने के लिए अरबों रुपए खर्च भी कर रही है। इस समय 90 फीसदी विमानों का ग्राउण्ड हैण्डलिंग सम्भाल रही एयर इण्डिया ने इसमें भी एक विदेशी कम्पनी को हिस्सेदार बना लिया है। सिंगापुर की एक कम्पनी के साथ मिलकर एयर इण्डिया ने करीब 10 हजार करोड़ रुपए का ए
एयर इण्डिया के पायलटों का बार-बार हड़ताल पर जाना न तो विमान से यात्रा करने यात्रियों के समझ में आ रहा है और न ही आम जनता को। वास्तव में हड़ताल पर जाने वाले 600 से अधिक पायलट इण्डियन कमिर्शयल पायलटस एसोसिएशन(आईसीपीए) से सम्बद्ध हैं। वर्ष 2007 से पहले ये इण्डियन एयरलाइंस के कर्मचारी थे, लेकिन विलय के बाद ये एयर इण्डिया के कर्मचारी हो गए।