संपूर्ण स्‍वास्‍थ्‍य

पति-बच्चे से अलग, अपने दिल की आवाज भी सुनें महिलाएं

HouseWife.jpg

नई दिल्ली। अपने पति और बच्चे से अलग अपने दिल की आवाज भी सुनें महिलाएं। घर परिवार की फिक्र और जांच व उपचार के मामले में निष्क्रियता बरतने के कारण महिलाएं दिल की बीमारी की शीघ्र शिकार होती है। इस लापरवाही का ही नतीजा है कि हर साल हृदय संबंधी बीमारी से पुरुषों की अपेक्षा महिलाओं की मौत ज्यादा होती हैं।

एक साल की बच्‍ची को स्‍टेम सेल थेरेपी से मिली सामान्‍य जिंदगी

BabyManyawithherparents.jpg

नई दिल्ली। हरलर सिंड्रोम से पीड़ित एक साल के बच्चे को कॉर्ड ब्लड स्टेम सेल (stem cell) प्रत्यारोपण किया गया, जिससे उसमें उत्पन्न विकृति दूर हो गई। कॉर्ड ब्लड प्रत्यारोपण करने में सर गंगाराम अस्पताल (SGRH) को सफलता मिली है। अस्पताल का दावा है कि उत्तर भारत में पहली बार इतने छोटे बच्चे में कॉर्ड ब्लड प्रत्यारोपण में सफलता मिली है। अमेरिका व यूरोपीय देशों में कॉर्ड ब

बच्‍चे तेजी से हो रहे हैं मोटे, युवाओं में मधुमेह की समस्‍या

ObeseSchoolChildren.jpg

नई दिल्ली। भारत के स्‍कूली बच्चे तेज़ी से मोटापे के शिकार हो रहे हैं। शहरी जीवनशैली की वजह से उनमें  डायबिटीज़ (मधुमेह) की समस्‍या बढ़ रही है। हाल ही में किए गए एक अध्ययन में 70 प्रतिशत स्‍कूली बच्‍चों में आगे चलकर मोटापा, मधुमेह, उच्च रक्तचाप और दिल का रोग होने होने की आशंका को बल मिला है। जीवनशैली की वजह से ये बच्‍चे आगे चलकर इन गंभीर बीम

डायबीटीज के मरीजों में अधिक होता है डिप्रेशन का ख़तरा

DiabetesAndDepression.JPG

हार्ट अटैक और ह़दय संबंधित बीमारियों के कारण वाली मृत्‍यु की एक बड़ी वजह डायबीटीज है। ऐसा देखा गया है कि डिप्रेशन के चलते दिल की बीमारियों में मौत या मौत जैसी स्थिति का ख़तरा 3 से 4 गुना बढ जाता है। मुख्य रक्त नलिकाओं से संबंधित बीमारी में व्यक्ति को डिप्रेशन होने की आशांका 15 से 23 फीसदी होता है।

छरहरी काया की हसरत कर रही हैं महिलाओं की हड्डियां कमजोर

dieting.jpg

नई दिल्ली। राजधानी दिल्ली में हर तीन में से एक महिला ओस्टियोपोरोसिस की शिकार है। युवावस्था से ही छरहरी काया की हसरत में डायटिंग करने वाली लड़कियां 45 साल की उम्र के बाद ओस्टियोपोरोसिस से पीड़ित हो रही हैं। ऐसी लड़कियों में विटामिन डी की भयंकर कमी हो जाती है। यदि शहरी वर्ग में ओस्टियोपोरोसिस के बढ़ने की यही रफ़्तार रही तो अनुमानत: वर्ष 2013 तक साढ़े तीन करोड़ लोग ओस्टियो

ब्रेस्‍ट कैंसर के इलाज की नई तकनीक

BreastScreening.jpg

नई दिल्‍ली। लक्षित जीन थेरेपी, स्तन कैंसर के इलाज की एक ऐसी नई तकनीक है जो कैंसर कोशिकाओं को लक्ष्‍य बनाकर इलाज करती है। इसका असर बीमार कोशिकाओं पर अधिकतम होता है। एम्‍स के आंकोलॉजी विभाग के प्रोफेसर डॉक्टर पी के जुल्का का कहना है कि लक्षित उपचार काफी सार्थक साबित हो रहा है। इस इलाज में कैंसर कोशिकाओं के एक विशिष्ट समूह पर लक्ष्‍य कर विशेष दवा दी

कपड़े में अचानक हो रहा हो पेशाब तो महिलाएं चेत जाएं!

womanlookingup.jpg

यूरिनरी इंकंटिनेंस महिलाओं में अचानक होने वाला मूत्र रिसाव है जो तनाव संबंधित कारणों या मूत्रद्वार के अनियंत्रित संकुचन के कारण हो सकता है। हल्‍के रिसाव से लेकर अनियंत्रित रूप से मूत्र विसर्जन यदि हो रहा हो तो यह यूरिनरी इंकंटिनेंस का लक्षण है। यह समस्या किसी भी उम्र की महिलाओं में हो सकता है। बच्‍चे से लेकर युवा महिला तक इससे पीडि़त हो सकती है, लेकिन अधे

मधुमेह रोगी पुरुषों में प्रोस्टेट बढ़ने की समस्या अधिक

MaleProstate.jpg

नई दिल्ली। मधुमेह के शिकार पुरुषों में प्रोस्टेट बढ़ने की समस्या सबसे अधिक सामने आ रही है। 50 साल की उम्र के बाद बढ़े हुए प्रोस्टेट की सर्ज़री कराने वालो में 60 फीसदी से अधिक पुरुष मधुमेह के शिकार होते हैं। वैसे होलमियम लेजर तकनीक (होलेप तकनीक) के कारण बढ़े हुए प्रोस्टेट की सर्ज़री बेहद आसान हो गई है।

बदलते मौसम में छोटे बच्चों के सिर पर चढ़ रहा है बुखार

ChildFeverSponging.jpg

नई दिल्ली। बदलते मौसम में सर्दी-ज़ुकाम और बुखार के मरीजों की संख्या राजधानी में फिर से बढ़नी शुरू हो गई है। अक्टूबर महीने में वातावरण में नमी बढ़ने की वजह से वायरस का प्रभाव बहुत तेज हो जाता है, जिसमें वायरल बुखार होना आम है। इसके अलावा डाइफाइड, डेंगू, मलेरिया के मरीज भी बड़ी संख्या में अस्पतालों में पहुंच रहे हैं। 

बस हो, ट्रेन हो या घर एसी में वायरस का तेजी से होता है प्रसार

DilliWali.jpg

नई दिल्ली। मेट्रो शहरों में वातानुकूलन (एसी) जीवन की आवश्‍यकता बन चुका है, लेकिन यह न केवल संक्रामक बीमारियों को बढ़ा रहा है, बल्कि लोगों को एलर्जी का शिकार भी बना रहा है। बस हो, रेलगाड़ी हो या हो मेट्रो, यदि एक को संक्रामक बीमारी है तो उसमें बैठे सभी लोगों में एसी की वजह से उसके फैलने का ख़तरा रहता है। घर में भी एक के बीमार होने पर दूसरे के बीमार होने में एक ब